Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: 14 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, कई जगह बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: 14 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, कई जगह बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप, जानें अपने राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मार्च में लोगों को गर्मी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह में हल्की धूप, तो दोपहर में चिलचिलाती गर्मी लोगों की हालत खराब कर रही है। इस सबके बीच कई राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देश के कई इलाकों में गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, असम, आंध्र प्रदेश समेत 14 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है। 15 मार्च को अधिकतम तापमान रहेगा और हल्की बारिश होने के भी आसार है। 16 मार्च से न्यूनतम तापमान भी 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मार्च की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हालांकि, इस दौरान तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है।

बिहार के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आंधी, गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 15 से 17 मार्च के दौरान बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में मौसम का हाल

वहीं, उत्तराखंड में 13 से 14 मार्च के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। आईएडी के मुताबिक 15 से 16 मार्च को कई जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Egg Price:प्याज और चीन के बाद महंगा हुआ अंडा, मंहगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लगी एक और चोट!

Egg Price: बढ़ती महंगाई ने लोगों की जेब ढ़िली कर दी है। प्याज और चीनी के बाद अंडे के भाव बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में अंडों की कीमत 35-40 फीसदी बढ़ी है। नेशनल एग-ऑर्डिनेशन के अनुसार पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले एक अंडे की कीमत 7 रुपए तक पहुंच गई है।

FSSAI Inspection: दिल्ली के एयरोसिटी के होटलों की रसोई में मिली गंदगी, 87 किलो एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट

दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर किए गए निरीक्षण में कई चौंकाने वाली कमियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की टीम ने एयरोसिटी के दो प्रमुख होटलों की रसोई का निरीक्षण किया।

LPG सिलेंडर पर बड़ा अपडेट! PNG कनेक्शन नहीं लिया तो अब 5 दिन में रद्द हो सकता है गैस कनेक्शन

केंद्र सरकार ने पाइपलाइन से गैस यानी PNG का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नए निर्देश जारी किए हैं। जिन इलाकों में PNG की पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां रहने वाले परिवारों को LPG सिलेंडर की जगह PNG कनेक्शन लेने के लिए कहा जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast