Search KhabarFast

Press ESC to close

Egg Price:प्याज और चीन के बाद महंगा हुआ अंडा, मंहगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लगी एक और चोट!

Egg Price:प्याज और चीन के बाद महंगा हुआ अंडा, मंहगाई के मोर्चे पर आम आदमी को लगी एक और चोट!

Egg Price: बढ़ती महंगाई ने लोगों की जेब ढ़िली कर दी है। प्याज और चीनी के बाद अंडे के भाव बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में अंडों की कीमत 35-40 फीसदी बढ़ी है। नेशनल एग-ऑर्डिनेशन के अनुसार पोल्ट्री फार्म से निकलने वाले एक अंडे की कीमत 7 रुपए तक पहुंच गई है।

वहीं, खुदरा मार्केट में ये 9 रुपए तक बिक रहा है। बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फीड की बढ़ती लागत के कारण अंडे के रेट बढ़ गए हैं। मुर्गियों के चारे में मक्का प्रमुख दाना है और इसी मक्के की मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे पोल्ट्री फीड की लागत बढ़ रही है। जिसका सीधा असर अंडों की कीमत पर दिखाई दे रहा है।      

क्यों बढ़ रहे अंडे के दाम

पोल्ट्री इंडस्ट्री के लिए फीड सबसे बड़ी लागत है और मक्का इसका अहम हिस्सा है। मक्का और सोयाबीन जैसे कच्चे माल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर मुर्गियों के चारे की लागत पर पड़ता है। ऐसे में कीमतों का दाम बढ़ाना स्वाभाविक है। पिछले कुछ समय मक्के की कीमतों में तेजी के पीछे सिर्फ एथेनॉल की मांग ही नहीं, पोल्ट्री फीड की मांग, मौसम और उत्पादन में बदलाव और दूसरे फीड की इनपुट भी इसकी कीमत तय करती है। इसलिए अंडों की मौजूदा कीमत को एथेनॉल से जोड़ना सही नहीं होगा।

मक्के के कारण हो रहा असर

मक्के की घरेलू मांग बढ़ने का असर भारत के आयात पर भी दिखाई दिया है। 2024 में भारत ने लगभग 8.9 लाख टन मक्का आयात किया था। म्यांमार और यूक्रेन से बड़ी मात्रा में मक्का भारत आया। हालांकि, 2024-25 में मक्के के आयात में तेजी देखने को मिली थी। ये बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत पहले मक्के का निर्यात भी करता रहा है। अब घरेलू स्तर पर मांग बढ़ने की वजह से दवाब बना है। देश में मक्के का उत्पादन भी बढ़ा है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार 2024-25 में 4.34 करोड़ टन मक्के का उत्पादन हुआ था। 
Also read: दिल्ली में MCD के कामकाज पर विजय गोयल ने उठाए सवाल, बोले- अधिकारियों के पीछे भाग रहे जनप्रतिनिधि

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली लक्ष्मी योजना...महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, CM रेखा गुप्ता ने बताई बड़ी जानकारी

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

FSSAI Inspection: दिल्ली के एयरोसिटी के होटलों की रसोई में मिली गंदगी, 87 किलो एक्सपायरी मिठाइयां नष्ट

दिल्ली के एयरोसिटी इलाके में खाद्य सुरक्षा को लेकर किए गए निरीक्षण में कई चौंकाने वाली कमियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की टीम ने एयरोसिटी के दो प्रमुख होटलों की रसोई का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast