Weather Today: दिल्ली से लेकर बिहार तक आज देशभर में बरसेंगे बादल! IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: दिल्ली से लेकर बिहार तक आज देशभर में बरसेंगे बादल! IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Today: मानसून का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अपनी तेज रफ्तार के साथ मॉन्सून देश भर में एंट्री ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 27से 30जून के बीच देश के कई हिस्सों में मानसून दस्तक दे देगा। इससे पहले प्री मानसून दिल्ली एनसीआर, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में आ चुका है।

बता दें कि भीषण गर्मी और हीट वेव के बाद अब उमस भरी गर्मी ने दिल्ली के लोगों को बेचैन कर दिया है। लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच आइएमडी ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 29से 30जून को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के फुहार लोगों को राहत दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 28जून को उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरी अरब सागर और गुजरात इसके कुछ हिस्सों मैं मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली,उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 30जून तक मानसून एंट्री लेगा।

इन राज्यों में प्री मानसून की एंट्री

गौरतलब है कि दिल्ली में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसके बाद चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 26 जून से 1 जुलाई तक गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा ये भी बताया गया कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। साथ ही साथ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कुछ हिस्सों में 1-2 दिन में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Leave a comment