Aaj Ka Mausam 01 September 2026: सितंबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर एक्टिव नजर आ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर को देश के 17 राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम और केरल में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
1 सितंबर को राजधानी दिल्ली की शाम में मौसम करवट ले सकता है। राजधानी के कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, सीतापुर, बाराबंकी, झांसी, ललितपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
पहाड़ी में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 1 सितंबर को मौसम खराब रहने की संभावना है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मनाली में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ, पुंछ, जम्मू, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां और रियासी में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।