
नई दिल्ली: अक्सर आप लोगों ने नदी को देखा होगा और उसमें हाथ और नहाने की भी कोशिश की होगी। वो एक ऐसा लम्हा होता है जिससे आप पूरी जीवन याद रखते है, लेकिन एक लड़की को नदी में हाथ मंहगा पड़ा गया जिससे उसे पूरी जिंदगी याद रहेगा। इतना ही नहीं शायद वह अपने जीवन में नदी के पास भी ना जाए। इस लड़की के साथ जो हुआ वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर एक लड़की की नदी में हाथ धोते हुए वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि एक लड़की एक नदी के किनारे पहुंचती है और वह बहुत ही खुश दिखती है। नदी को देखकर लग रहा है कि वह बहुत ही तेज धारा में बह रही है और उसको उसके किनारे पड़ी एक छोटी सी चट्टान के सहारे वह लड़की खड़ी होती है और नदी से पानी को हाथ से उठाया।
ये लड़की ने दो से तीन बार किया फिर चट्टान के सहारे खड़ी हो गई और फिर से वह नदी में हाथ से पानी उठाने लगी, लेकिन इस बार जैसे ही वह नीचे झूकी उसकी जेब से फोन पानी में गिर गया और पानी की लहरों के साथ बह गया। फोन गिरते ही लड़की को एहसास होता है उसके साथ कांड हो गया लेकिन तब तक वह बेचारी कुछ कर नहीं सकती थी।
ये सब कैमरे में कैदी हो गया और इसे लोगों को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।इस वीडियो से हमे एक संदेश भी मिलता है कि अगर आप भी कभी से काम करते है तो सबसे पहले अपने जेब से फोन को निकाल दे या फिर अच्छे से रख ले ताकि आपको के साथ भी ये कांड ना हो जाएं।
Leave a comment