Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली को फिर से दहलाने की रची जा रही थी साजिश? दबोचा गया लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद

Delhi News: दिल्ली को फिर से दहलाने की रची जा रही थी साजिश? दबोचा गया लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद

Lashkar Terrirsot Arrested: सोमवार यानी 30 मार्च को दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो पोस्टर केस में हाल में पकड़े गए मॉड्यूल के हैंडलर और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि शब्बीर अहमद लोन इस पूरे मॉड्यूल को संचालित कर रहा था और मेट्रो पोस्टर मामले में पकड़े गए आतंकी उससे संपर्क में था। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। साथ ही रची गई साजिशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

लश्कर के नेटवर्क को फैलाने की कोशिश

शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में लश्कर-ए-तैयाब के मॉ़ड्यूल को तैयार करने का प्लान बना रहा था। जांच एजेंसियां उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उसके कितने मददगार छिपे हुए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि वह सीमा पार से मिले रहे निर्देशों के तहत भारत विरोधी गतिविधि को अंजाम देने का प्लान बना रहा था।

शबीर अहमद जा चुका है जेल                            

शब्बीर अहमद लोन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए नया चेहरा नहीं है। उसे साल 2007 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एके-47 और ग्रेनेड जैसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उस वक्त भी उसका कनेक्शन हफीज सईद से निकला था। वह साल साल 2018 तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहा। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर भारत विरोधी काम में जुट गया। वह बांग्लादेश को ठिकाना बनाकर भारत के खिलाफ साजिश रचने लगा। बता दें कि जनवरी में दिल्ली पुलिस के चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में शबीर अहमद लोन का नाम बतौर लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल के संचालक के तौर पर नाम सामने आया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें