Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: रहाणे के बयान ने चौंकाया! KKR ने जिस पर लुटाए 25 करोड़, अब वो बॉलिंग करेंगे या नहीं CA लेगा फैसला?

IPL 2026: रहाणे के बयान ने चौंकाया! KKR ने जिस पर लुटाए 25 करोड़, अब वो बॉलिंग करेंगे या नहीं CA लेगा फैसला?

IPL 2026: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला कोलकाता और मुंबई के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने कोलकाता के गेंदबाजों को रिमांड पर लिया और खूब रन बरसाए।

इस सबके बीच सबके मन में एक ही बात खटक रही थी कि आखिरकार कोलकाता ने कैमरन ग्रीन से गेंदबाजी क्यों नहीं कराई। बड़ा सवाल इसलिए क्योंकि कोलकाता ने 25.20 करोड़ में ग्रीन को अपनी टीम में शामिल किया है। मैच के बाद जब केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उनका जवाब हर किसी को हैरान कर गया।

अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा  

अजिंक्य रहाणे से मैच के बाद सवाल किया गया कि ग्रीन से बॉलिंग क्यों नहीं कराई गई। इस पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछिए। बस रहाणे का ये बयान सभी के मन में खटकने लगा। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान भी सामने आया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कहा गया कि कोलकाता के मैनेजमेंट को ग्रीन की चोट की जानकारी दे दी गई है। ग्रीन को अभी मैनेज किए जाने की जरूरत है। वो कम से कम 10-12 दिन तक गेंदबाजी नहीं कर सकते। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वह लोअर बैक इंजरी से गुजर रहे हैं।

ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा

बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था। जिसमें कोलकाता ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा था। लेकिन, अब चोट के कारण वह गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं। जब 29 मार्च को वह मुंबई के खिलाफ मैदान पर बल्लेबाजी करन उतरे तो 10 गेंदों में सिर्फ 18 रन बना सके। बता दें कि कैमरन ग्रीन आईपीएल में मुंबई और बेंगलुरु की तरफ से खेल चुके हैं।    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

IPL 2026, DC vs GT: जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स हार गई!” कप्तान अक्षर पटेल ने बताया मैच में कहां हुई चूक

IPL 2026, DC vs GT:  8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हरा दिया। मुकाबले में जीत आखिरी गेंद पर तय हुई। वहीं इस सीजन गुजरात का यह तीसरा मुकाबला है जिसमें जीत-हार आखिरी ओवर में तय हुआ।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast