Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान पर ट्रंप की नजर, तेल और खार्ग द्वीप पर नियंत्रण की बात कही

ईरान पर ट्रंप की नजर, तेल और खार्ग द्वीप पर नियंत्रण की बात कही

नई दिल्ली:  अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच एक महीने से युद्ध चल रहा है। ईरान लगातार इजरायल और अमेरिकी बेस पर हमला कर रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान का तेल अपने कब्ज़े में लेना चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर भी नियंत्रण कर सकते हैं।

फ़ाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत के दौरान यह बात कहीं थी। हालांकि, ट्रंप ने बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान के साथ समझौता 'बहुत जल्द' हो सकता है। एक तरफ ईरान संघर्ष विराम को लेकर पाकिस्तान और मध्य पूर्व के देशों के बीच मध्यस्थता की कोशिश हो रही है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी संभावित जमीनी हमलों के लिए मध्य पूर्व में पहुंच चुकी हैं। बता दें अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पिछले 1 महीने में तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में 50 प्रतिशत से ज्यादा तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड की क़ीमत बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

पाकिस्तान ने किया बड़ा दावा

पिछले 31 दिनों से अमेरिका-इजरायल और ईरान चल रहे युद्ध पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हैं पाकिस्तान दोनों देशों के बीच वार्ता कराने जा रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, 'हमने क्षेत्र में युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से खत्म करने के मुमकिन तरीकों पर बातचीत की। हम इस बात पर सहमत हुए कि ये युद्ध किसी के पक्ष में नहीं है और इससे सिर्फ मौतें और विनाश ही होगा। इस चुनौती से भरे समय में मुस्लिम उम्माह की एकता बहुत जरूरी है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Japns's Earthquake: जापान में आया 7.4 तीव्रता का भूकंप, अब भयंकर सुनामी का अलर्ट जारी

Tsunami Alert In Japan: जापान में 20 अप्रैल को भीषण भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 7.4 रिक्टर स्केल पर देखी गई। जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। इसमें तटीय क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों को तत्काल सुरक्षित निकालने की अपील की गई है।

शांति वार्ता रद्द होते ही ओमान की खाड़ी में तनाव, ईरान ने अमेरिकी जहाजों पर ड्रोन से किया हमला

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता रद्द हो गई है। 19 अप्रैल को डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होने का ऐलान किया था लेकिन, अब ईरान ने अपने प्रतिनिधि को इस्लामाबाद भेजने से मना कर दिया है।

Iran-US War: क्या फिर भड़कने वाली है जंग! US ने पकड़ा ईरान का कार्गो जहाज, इस्लामाबाद शांति वार्ता पर संकट बरकरार

Iran-US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही नाजुक सीजफायर की स्थिति एक बार फिर खतरे में पड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज की खाड़ी के पास ईरानी झंडे वाले कार्गो जहाज 'तौस्का' को जबरन रोका, उसकी इंजन रूम में गोलीबारी कर उसे नुकासन पहुंचाआ और अमेरिकी मरीन ने जहाज पर कब्जा कर लिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें