Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: गोलियां को तड़तड़ाहट से दहल गया हरियाणा का ये गांव, कम से कम 6 लोग हुए घायल

HARYANA NEWS: गोलियां को तड़तड़ाहट से दहल गया हरियाणा का ये गांव, कम से कम 6 लोग हुए घायल

HARYANA NEWS: हरियाणा के पलवल के निकटवर्ती गांव पातली खुर्द एक बार फिर गोलियों की धांय-धांय से दहल उठा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और बंदूके चली। जिसमें कम से कम 6 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए पलवल के जिला अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य लोगों को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पलवल सिटी थाना क्षेत्र के गांव पाटलिप खुर्द में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर झड़प हो गई। बात इतनी बड़ी की दोनों तरफ से चमकर लाठी डंडे और गोलियां चलाई गई। एक पक्ष से घायल प्रदीप का कहना है कि वे लोग अपने घर पर बैठे हुए थे तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर उनके ऊपर हमला किया और गोलियां बरसाते हुए दो लोगों को सीतू और प्रदीप को गोली मार दी। सीतू पुत्र सुखबीर को जंग में गोली लगी जबकि प्रदीप पुत्र सतवीर को बाएं हाथ में गोली लगी है।

घायलों का अस्पताल में चल रहा है इलाज

वहीं नागरिक अस्पताल में दूसरे पक्ष के घायल नकुल पुत्र तेजपाल ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के कई लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को घेर कर उसके ऊपर हमला किया। जिसमें उसके दोनों हाथ टूट कर दोनों पैर टूट के तोड़ दिए गए और सर में भी काफी गंभीर चोट लगी है। इसके अलावा उसकी उंगलियों के दो नाखून भी खींचकर उखाड़ने की कोशिशें की गई। इनके अलावा गौरव, सौरव और रघुवीर को भी काफी गंभीर चोटों के चलते ईलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast