Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा निकाय चुनाव में अंबाला, पंचकूला समेत कई शहरों में वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

हरियाणा निकाय चुनाव में अंबाला, पंचकूला समेत कई शहरों में वोटिंग जारी, भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

Haryana News:  हरियाणा में रविवार यानी 10 मई को नगर निगम और अन्य शहरी निकायों में मतदान जारी है। राज्य के कई प्रमुख शहरों में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव हो रहे हैं।

इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए वोट डाले जाने हैं। रोहतक के सांपला के धारूहेड़ा और हिसार के उलकाना में भी नगर समिति सदस्यों के लिए मतदान होना है। निकाय चुनाव के नतीजे 13 मई को ऐलान किए जाएंगे।

7 शहरों में वोटर करेंगे फैसला

हरियाणा के 7 शहरों में स्थानीय सरकार चुनने के लिए 8.70 लाख से अधिक मतदाता वोटिंग करेंगे। कुल 826 मतदान केंद्रों पर ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। हालांकि, इस चुनाव में वीवीपैट नहीं मिलेगा। चुनाव के लिए 6 हजार से अधिक कार्मिकों की तैनाती की गई है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका है जब दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं। इस चुनाव में नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।  

Also read: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पर HC का बड़ा फैसला, रिजर्व कैटेगरी को दी बड़ी राहत

कई परिषद में उपचुनाव

बता दें कि कई सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और सढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने बताया कि है कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी की गई है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।  इनमें स्पष्ट साइनबोर्ड, हेल्प डेस्क समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यमुना सिटी में 6,745 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश, नए इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट से बढ़ेंगे रोजगार

उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास क्षेत्र में एक बार फिर बड़े निवेश की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना सिटी के सेक्टर-10 में अंबर इंटरप्राइजेज और एसेंट सर्किट्स के नए इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन प्लांट का शिलान्यास किया।

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

Haryana News: देश के विभिन्न हिस्सों में कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद प्रशासन और दमकल विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुई बड़ी घटनाओं के मद्देनजर पानीपत प्रशासन ने जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों, अस्पतालों और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू कर दी है।

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक परिवार खत्म, पत्नी-बच्चों की हत्या के बाद पति ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद खुद ट्रेन के सामने आकर मौत को गले लगा गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast