Groom Video: शादी के मंडप में लंबी नींद सोया दूल्हा, फिर दुल्हन ने किया ये कारनामा

Groom Video: शादी के मंडप में लंबी नींद सोया दूल्हा, फिर दुल्हन ने किया ये कारनामा

Sleeping Groom Video:असम में एक शादी के दौरान हुई एक घटना ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिच लिया है। वहीं यहां एक दुल्हन ने अपनी शादी तोड़ दी क्योंकि दूल्हा शराब के नशे में शादी तोड़ दी क्योंकि दूल्हा शराब के नशे में शादी समारोह स्थल पर पहुंच गया था। इतना ही नहीं बल्कि दूल्हा इतने नशे में था कि उसे शादी स्थल पर ही नींद आ गई और वो एक लंबी नींद में सो गया।

बता दें कि इस दूल्हे को समारोह के दौरान जागते रहने के लिए काफी मशक्कत करते हुए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जिसके वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसके साथ ही ये शादी असल के नलबाड़ी जिले के बरखानजन इलाके में हो रही थी। प्रसेनजीत हालोई नाम का दूल्हा अपनी शादी में नशे की हालत में पहुंचा और वहां सो गया। वीडियो में दूल्हे को रस्मों के दौरान जागते रहने के लिए काफी संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है। यहां तक कि दूल्हे के पीछे बैठकर उसका एक रिश्तेदार उसे सहारा देते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है।

दुल्हन ने किया शादी से इंकार

बता दें कि शादी समारोह के दौरान शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे की ऐसी हालत को देखते हुअ दुल्हन ने शादी रद्द कर दी। ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने दुल्हन के इस फैसले का सपोर्ट किया। दुल्हन के एक रिश्तेदार ने बताया है कि "न सिर्फ दूल्हा बल्कि उसके पिता भी कार से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि दोनों नशे में थे...ऐसी स्थिति को देखते हुए, दुल्हन ने खुद शादी नहीं करने का फैसला किया। फिर हमने ग्राम प्रधान को सूचित किया और पुलिस ने आकर समर्थन किया।"

Leave a comment