इस संग्रहालय में भटकती है दुनिया की खतरनाक आत्मा, जानें क्या है पूरा मामला

इस संग्रहालय में भटकती है दुनिया की खतरनाक आत्मा, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे लोग हुए जिनके द्वारा किए गए अच्छे-बूरे कामों को लोग आज भी याद करते है। अच्छे लोग भले ही कम याद किए जाएं मगर बुरे लोग अपनी क्रूरता की वजह से लोगों के जहन में हमेशा रहते है। आपने दुनिया के सबसे खतरनाक तानाशाहों मे से एक,बेनिटो मुसोलिनी के बारे में सुना ही होगा। इटली के राजनेता और फासीवादी (fascist dictator of Italy) विचारधारा की नींव रखने वाले मुसोलिनी की मौत 1945 में हुई थी। इटली में ही एक म्यूजियम उन्हें समर्पित कर के बनाया गया है पर अब उस संग्रहालय (Benito Mussolini museum) के संचालक ने एक हैरान करने वाला दावा किया है।

बता दें कि, इटली के फॉर्ली शहर के कार्पेना कस्बे में एक म्यूजियम है जिसका नाम विला कार्पोना है। जानकारी के मुताबिक यहां मुसोलिनी की यूनिफॉर्म, बाइक आदि जैसे सामान रखे हुए है। इस मैंशन के मालिक का कहना है कि यहां आपको मुसोलिनी के होने का एहसास होगा क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है जैसे इस म्यूजियम में उनका भूत रहता है।

मुसोलिनी की आत्मा

आपको बता दें कि असल में विला कार्पेना मुसोलिनी के परिवार का ही एक घर था और यहां उनसे और उनके परिवार से जुड़ी कई चीजें रखी हुई है। बड़ी बात ये है कि जब कोई इस घर में प्रवेश करता है तो उसे पैरानॉर्मल फीलिंग आती है, यानी उन्हें ऐसा लगता है जैसे उनके साथ और भी कोई घर में मौजूद है। इस घर को साल 2000 में एक इटैलियन बिजनेसमैन ने खरीद लिया था और तभी से मालिक और उनके मेहमानों ने विचित्र अनुभवों के बारे में बताया है।

Leave a comment