BRICS Summit: ब्रिक्स समिट के लिए भारत आने वाले दुनियाभर के नेताओं के बीच सिर्फ वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी ही साथ ही भारतीय व्यजंन का भी तड़का देखने को मिलेगा। विदेश मेहमानों के लिए बनाए जाने वाले पकवान की लिस्ट भी सामने आ गई है।
द लीला पैलेस, ताज पैलेस जैसे होटल्स ने विदेश मेहमानों के लिए खास डिशेज तैयार किया है। आइए जानते हैं कि ताज महल और ललित होटल की तरफ से विदेशी मेहमानों को क्या परोसा जाने वाला है।
ताज होटल ने क्या की व्यवस्था
ताज होटल ने विदेशी मेहमानों के लिए स्पेशल मेनू तैयार किया है। जिसमें वो ट्रेडिशन टू टेबल नाम के मेन्यू के साथ सबका स्वागत करेंगे। ताज महल के एरिया डायरेक्टर-ऑपरेशंस और जनरल मैनेजर डॉ अनमोल अहलूवालिया के अनुसार, पिछले 5 सालों से नई दिल्ली स्थित काज महल ही दुनियाभर के नेताओं का ठिकाना रहा है।
ललित होटल में क्या परोसा जाएगा
दिल्ली स्थित ललित होटल में ब्रिक्स नेताओं के लिए खास खान-पान का इंतजाम किया गया है। ललित होटल के मेन्य में गलौटी कबाब, तंदूरी रोटियां और बाजरे की डिशेज रखी गई है। इसके अलावा स्पेशली मिसो पेस्ट के साथ ब्रेज्ड बैंगन, स्लो प्लेम , चाइनीज पत्त गोभी, एम्बर सॉस के साथ मीठी जापनी स्टाइल राजमा को मेन्यू का खास हिस्सा बनाया है।
सुरक्षा भी की गई कड़ी
ब्रिक्स समिट के मद्देनजर दिल्ली को अभेद किले में तब्दिल किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से NSG और SWAT की टीमें तैनात की गई है। भारत मंडपम और होटल जहां विदेशी मेहमान रुके हुए हैं, उन होटलो के आसपास हाई-टेक एंटी-ड्रोन सिस्टम रडार को लगाया गया है।
Also read: Maharashtra News: नांदेड़ में ट्रक और मैजिक ऑटो की जोरदार टक्कर, 7 की मौत, 7 गंभीर घायल