Delhi News:नीम करौली बाबा का नाम सुनते ही आपके दिमाग में नैनीताल का आता होगा। किसी कारण आगर आप नैनीताल नहीं जा पा रहे हैं तो दिल्ली में भी नीम करौली मंदिर जा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि दिल्ली स्थित नीम करौली मंदिर के आसपास भी खूब हरियाली है। जिससे आप शांति का अनुभव ले सकते हैं।
बताया जाता है कि नीम करौली बाबा यहां खुद आए थे। भगवान हनुमान की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई थी और बाबा ने यहां आश्रम के साथ ही मंदिर का निर्माण में भी सहयोग कराया था। कहा जाता है कि ये मंदिर 1961 में बना था। भक्तों के बीच इस मंदिर को लेकर काफी आस्था है।
दिल्ली में भी है बाबा नीम करौली मंदिर
दिल्ली स्थित हनुमान मंदिर में बाबा नीम करौली का विश्राम कक्ष भी बना हुआ है। इसी के साथ यहां पर बाबा की कुटिया भी है। साथ ही भगवान हनुमान, पंचमुखी हनुमान ,भगवान शिव के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं का दर्शन कर सकते हैं। यहां गौशाल भी बनाई है, जहां गौसेवा कर सकते हैं।
कहां पर है ये मंदिर
नीम करौली बाबा का ये मंदिर दिल्ली के जौनापुर, महरौली में है। ये मंदिर श्री 1008 नीम करौली बाबा आश्रम के नाम से जाना जाता है। अगर आप किसी कारण कैंची धाम नहीं जा पा रहे हैं, तो दिल्ली स्थित मंदिर आने की योजना बना सकते हैं।
कैसे जाएं दिल्ली स्थित नीम करौली मंदिर
दिल्ली के जौनपुर स्थित राम मंदिर जाने के लिए सबसे पहले छतरपुर आना होगा। यहां पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर दो से निकलने के बाद ऑटो रिक्शा ले सकते हैं। मेट्रो स्टेशन से 6 किलोमीटर की दूरी पर मंदिर स्थित है। समानत: ये मंदिर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 और शाम 4 बजे से 8 बजे तक खुला रहता है। वहीं, मंगलवार के दिन पूरे मंदिर में किसी भी वक्त 8 बजे दर्शन कर सकते हैं।
Also read: Earthquake: नेपाल में भारी तबाही के बीच तिब्बत में भूकंप, 3.7 की तीव्रता से हिली धरती