Search KhabarFast

Press ESC to close

कहीं डूब ने जाए मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का करियर! फोन में ऐसा क्या मिली जिसकी हो रही जांच

कहीं डूब ने जाए मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक का करियर! फोन में ऐसा क्या मिली जिसकी हो रही जांच

Pakistan Cricketer Controversy:इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम टेस्ट सीरीज खेलने क्या गई, नया विवाद ही खड़ा हो गया। पाकिस्तान के हाथ से सीरीज तो निकल ही गई और अब नए कांड ने पाकिस्तान क्रिकेट के भीतर भूचाल ला दिया है। मामला इतना बढ़ गया है फॉरेंसिक टीम मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के मोबाइल की जांच कर रही है।  

दरअसल, नेशनल साइबर क्राइम जांच एजेंसी NCCIA दोनों खिलाड़ियों के मोबाइल की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार जांच में खिलाड़ियों के वित्तीय लेनदेन के साथ-साथ पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक होने वाला मामला भी शामिल है।

NCCIA कर रही दोनों क्रिकेटर की जांच

बताया जा रहा है कि NCCIA की जांच का मुख्य फोक्स इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े वित्तीय मामलों पर है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले और सीरीज शुरू होने के बाद दोनों खिलाड़ियों की वित्तीय लेनदेन की गतिविधियों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी उस अवधि के दौरान बैंक खातों से हुए लेनदेन की समीक्षा भी कर रही है। किसी लेनदेन के संदिग्ध पाए जाने पर उसके पैसों के स्त्रोत और ट्रांसफर की जांच की जाएगी।

दोनों खिलाड़ियों से हुई पूछताछ

इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान से 10 सितंबर को एनसीसीआईए कार्यालय में लगभग दो घंटे तक पूछताछ हुई। दोनों खिलाड़ी दोपहर लगभग 3 बजे पूछताछ के लिए पहुंचे थे। पूछताछ के बाद दोनों ने अपना जवाब देने के लिए कुछ और समय की मांग की है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी दोनों खिलाड़ियों को लेकर अलग-अलग मामले में सवाल उठा चुका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 31 अगस्त को अपनी चयन के एक सदस्य से लिखित स्पष्टीकरण की मांग की थी। 
Also read: इंग्लैंड दौरे पर बढ़ा विवाद, PCB ने जब्त किए पाकिस्तानी खिलाड़ियों के मोबाइल फोन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: हार्दिक पंड्या  और हर्षित राणा अफगानिस्तान T20I सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर, 15 खिलाड़ियों  को मिला मौका; यश ठाकुर ने भी बनाई जगह

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। चोट के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज और एशियन गेम्स से बाहर कर दिया गया है।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का प्रसारण करेगा ये खास नेटवर्क, जियो हॉट स्टार और सोनी लिव पर अब नहीं देख सकेंगे मैच

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के एक्सक्लूसिव टेलीविजन प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast