
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चोरी, डकैती, छीना-झपटी, नशे की तस्करी यहा तक की साइबर क्राइम तक की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने वेस्ट दिल्ली के कई इलाकों में छापमारे की। दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी मुस्तैदी दिखा कर एक स्नैचर को गिरफ्तार किया।
सुभाष नगर इलाके में दिल्ली के पुलिस के दो गुटों में गश्त कर रही है। इसके साथ ही देर रात गश्त कर पुलिस के जवानों को सूचना मिली की एक व्यक्ति दो बाइक सवारों ने फोन छीन लिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई की, बैरिकेड्स की मदद से उनका रास्ता रोक दिया और इस तरह पीछे बैठे सवार को पकड़ने में कामयाब रही। हालांकि, सवार मौके से भागने में फरार हो गया। उसकी सरसरी तलाशी लेने पर उसके पास से छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है
इसके अलावा उसके पास से 05अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सह-आरोपी की पहचान ऋतिक इंदेवाला निवासी बुद्ध विहार, रोहिणी के रूप में हुई है। इसके बाद गिरफ्तारी के प्रयास किए गए। लेकिन वह अपने ठिकाने से फरार पाया गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी राहुल उर्फ प्रिंस एक दिन के पीसी रिमांड पर है। आगे की जांच जारी है।
Leave a comment