VASTU TIPS 2023: नए साल में घर लाएं ये वस्तुएं, नहीं होगी धन की कमी

VASTU TIPS 2023: नए साल में घर लाएं ये वस्तुएं, नहीं होगी धन की कमी

नई दिल्ली: साल 2023 आने में बस कुछ ही दिन बाकि है। हर कोई नए साल को अलग-अलग तरीके से मनाता है। ऐसे में कोई बाहर धूमने जाता है तो कोई दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करता है तो कोई घर को सजाने में लग जाता है। हर कोई अपने तरीके से नए साल को मनाने की योजनाएं बनाता है।

वहीं हर कोई चाहता है कि वो कैसे भी नए साल का स्वागत करे बस वो सभी के लिए मंगलमय हो, घर में कभी घन की कमी न हो, ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल की शुरुआत कुछ इस तरह से की जानी चाहिए कि घर में साल भर सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहता है। आइए जानते हैं साल की शुरुआत में घर पर किन चीजों को लाना शुभ माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र में मोरपंख का विशेष महत्व है। ऐसे में नए साल पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर पर मोरपंख ले आएं। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है और व्यक्ति को धन हानि नहीं होती है। कहते हैं कि घर में मोरपंख रखने से घर में अद्भुत और चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलते हैं, इसलिए नए साल 2023 की शुरुआत होने से पहले ही मोरपंख ले आएं। इससे व्यक्ति की बंद किस्मत के दरवाजे भी खुल जाते हैं।

वास्तु में कछुए के कई चमत्कारी फायदों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु के कछुए को घर में रखना बेहद शुभ होता है, इसलिए 2023 के शुरु होने से पहले ही घर में धातु का कछुआ ले आएं। बता दें कि वास्तु में इसे सुख-संपत्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से बुरी शक्तियां पीछा छोड़ देती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पीतल, कांसा और चांदी से बने कछुओं को घर लाया जा सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर घर में धातु से बने हाथी की मूर्तियां घर लाई जा सकती हैं। मान्यता है कि इन्हें घर में रखने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही, बिजनेस में इजाफा होता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, इस साल धातु से बने ठोस हाथी की खरीददारी पहले ही कर लें और नए साल को मंगलमय बनाएं।

Leave a comment