Vastu Tips: गलती से भी न दें गिफ्ट में ये 3 चीजें, जिंदगी से चली जाएगी खुशी

Vastu Tips: गलती से भी न दें गिफ्ट में ये 3 चीजें, जिंदगी से चली जाएगी खुशी

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र की काफी मान्यता है। इसी मान्यताओं के अनुसार, वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में खुशहाली और पैसे की तंगी नहीं होती है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में भी उपहार के लेन-देन से जुड़े वास्तु नियमों का भी उल्लेख मिलता है। भारत जैसे देश में खास मौके पर अपने प्रियजन को उपहार परंपरा रही है। ऐसा माना जाता है कि उपहार के लेन-देन रिश्तों में प्यार बढ़ता है। वहीं, कई बार हम जाने अनजाने में ऐसे उपहार दे देते हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि इसमें कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं?

रूमाल

वैसे तो रूमाल काफी काम की चीज है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे उपहार में देना अच्छा नहीं माना जाता। कहा जाता है कि रूमाल का रिश्ता दुख और आंसुओं से जुड़ा है। इसलिए किसी को रूमाल देने का मतलब है कि आगे चलकर रिश्ते में दुख या दूरी आ सकती है।

शीशा

वास्तु शास्त्र में शीशा बहुत खास माना गया है, क्योंकि ये सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा का प्रतीक होता है। इसी वजह से किसी को आईना गिफ्ट करना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि आईना जीवन से सौभाग्य को खत्म कर देता है। कई बार इससे रिश्तों में भ्रम या तनाव भी पैदा हो सकता है। खासकर, अगर किसी प्रेमी जोड़े या विवाहित व्यक्ति को बिना सोचे-समझे आईना उपहार में दे दिया जाए, तो ये उनके रिश्ते में कलह या दूरी ला सकती है।

घड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी को घड़ी उपहार में देना शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से रिश्तों में खटास और रिश्ता टूटने का डर बना रहता है। कई बार ऐसा भी माना जाता है कि घड़ी देना मतलब रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। अगर आप फिर भी किसी को घड़ी देना चाहते हैं, तो उसके साथ 1 या 11 रुपये जरूर रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से उस तोहफे का अशुभ असर समाप्त हो जाता है।

Leave a comment