
Aaj Ka Mausam: देश के अधिकतर राज्यों में लगातार पारा बढ़ रहा है । मौसम विभाग ने अब कई प्रदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक गुजरात में 11 से 13 मार्च के बीच भीषण हीट वेव देखने को मिल सकता है। दरअसल 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की आशंका है। जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
आईएमडी के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, अरुणाचल और मेघालय समेत 12 राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली के मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, 14 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि दिल्ली में आज पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। शाम तक 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाने लगा है। वहीं राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। जिसकी दृश्यता 50 मीटर से भी कम आंकी गई। वहीं तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे 15-16 मार्च में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ही बारिश को आशंका बन रही है।
बिहार के मौसम का हाल
बिहार में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को मार्च में ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के बाद तापमान में गिरावट आने की आशंका है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में 14-16 मार्च में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।
Leave a comment