Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली बनी भारत का पहला शहर with ऑर्बिटल मेट्रो, बिना ट्रेन बदले घुम सकते हैं राजधानी

दिल्ली बनी भारत का पहला शहर with ऑर्बिटल मेट्रो, बिना ट्रेन बदले घुम सकते हैं राजधानी

Delhi Metro: दिल्ली की रिंग रोड्स को हिंदी में ‘मुद्रिका’ कहा जाता है, यानी रिंग। पिंक लाइन के साथ अब दिल्ली में चार परतों वाली सर्कुलर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बन गई है। शहर में पहले से ही इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड हैं, जो मुख्य हिस्सों को घेरे हुए हैं। इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेस वे एनसीआर का बड़ा बाहरी रिंग बनाते हैं।

पिंक लाइन लगभग 59 किलोमीटर लंबी है और इसमें मजलिस पार्क, नेताजी सुभाष प्लेस, राजौरी गार्डन, आईएनए, लाजपत नगर और मयूर विहार जैसे इलाकों को जोड़ा गया है। यह लाइन शहर के केंद्र से गुजरने के बजाय उपनगरों को आपस में जोड़ती है, जिससे ट्रैफिक की भीड़ से बचा जा सकता है।

रेडियल मेट्रो रूट्स से अलग

दिल्ली मेट्रो की यह ऑर्बिटल लाइन पहले के रेडियल मेट्रो रूट्स से अलग है, जो आम तौर पर उपनगरों को सिटी सेंटर से जोड़ते हैं। पिंक लाइन की डिजाइन शहर की बढ़ती आबादी और उपनगरों के बीच आवाजाही की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। दिल्ली का सर्कुलर ट्रांसपोर्ट विचार मेट्रो से कई दशक पहले शुरू हुआ था। 1960-70 के दशक में इनर रिंग रोड और 1980 में आउटर रिंग रोड का निर्माण हुआ। इसके अलावा, 1970 और 1980 के दशक में दिल्ली रिंग रेलवे भी बनाई गई थी, जो अब जर्जर अवस्था में है और कम यात्री इसका इस्तेमाल करते हैं।

एनसीआर में ट्रैफिक होगा कम

एनसीआर में ट्रैफिक को कम करने के लिए पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया। ये एक्सप्रेसवे बड़े वाहनों को दिल्ली के congested रोड्स से दूर ले जाते हैं। इस तरह, दिल्ली में सड़कें, मेट्रो और हाईवे तीनों सर्कुलर लेयर में शहर और एनसीआर को जोड़ते हैं। यही वजह है कि दिल्ली को अब सही मायने में ‘लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स’ कहा जा सकता है। 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें