Search KhabarFast

Press ESC to close

Sarkari JOBS: क्या आप भी ढूंढ रहे हैं 50000 रुपए वेतन वाली नौकरी, MTS के इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

Sarkari JOBS: क्या आप भी ढूंढ रहे हैं 50000 रुपए वेतन वाली नौकरी, MTS के इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी

MTS Recuitement: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो एमटीएस आपको बढ़िया मौका दे रहा है। साथ ही सैलरी भी बंपर मिलेगी। एमटीएस ने मतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एनिमल वेलफेयर बोर्र्ड ऑफ इंडिया में भर्तियां निकाली हैं।

बता दें कि आप मल्टी टास्किंग स्टाफ इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है। हालांकि आवेदन ऑफलाइन मोड में करना होगा। साथ ही आवेदनकर्ता को 60 दिनों के अंदर फॉर्म पर दिए गए पते पर भेजना होगा।      

क्या है एज लिमिट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। जबकि अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। उम्र में छूट भारत सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। वहीं, फॉर्म पर दिए गए फ़ॉर्मेट और डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन www.awbi.gov.in पर उपलब्ध हैं। अधूरे या देर से आए आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए फॉर्म को सावधानी के साथ भरें।

किन पदों पर होगी भर्ती

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ के तीन पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप सी पोस्ट्स रिक्रूटमेंट रेगुलेशन 2024 के मुताबिक पे मैक्ट्रीस का लेवल 1 होगा। यानी हर महीने 18,000 से लेकर 56,900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक खाली पदों की संख्या को भी बदला भी जा सकता है। साथ AWBI बिना कोई कारण बताए रिक्रूटमेंट प्रोसेस को कैंसिल या बदलने का अधिकार भी रखता है। एप्लीकेशन का फॉर्मेट और डिटेल्ड इंस्ट्रक्शन www.awbi.gov.in पर है। यहां पर आपको बता दें कि AWBI बिना कोई कारण बताए भर्ती प्रक्रिया को कैंसल कर सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

12वीं या ग्रेजुएशन के बाद करें ये 6 कोर्स, भारत ही नहीं विदेश में भी मिलेंगी नौकरी और अच्छी सैलरी के मौके

Education News:12वीं या ग्रेजुएशन के बाद सही कोर्स का चुनाव करना करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है. आज के समय में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां युवाओं को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. AI, डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस, हेल्थकेयर और फाइनेंस में कुशल लोगों की मांग बढ़ रही है. वहीं, डिजिटल मार्केटिंग, इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट भी करियर बनाने के लिए बेहतर विकल्प हैं.

गुजरात सरकार ने किया बड़ा ऐलान...बिना परीक्षा के इन्हें मिलेगी पुलिस की नौकरी, आरक्षण के साथ उम्र में भी मिलेगी छूट

गुजरात सरकार ने पुलिस भर्ती को और भी आसान बना दिया है और इसे लेकर उन्होंने बड़ी घोषणा की है। अब गुजरात पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पूर्व अग्निवीरों को खास छूट मिलने वाली है।

Bihar Teacher Recruitment: बीपीएससी बिहार टीआरई भर्ती के लिए बढ़ी रिक्तियां, अब 33,320 पदों पर  होंगे आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4.0 के लिए रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी है। नवीनतम संशोधन के अनुसार, स्कूल शिक्षकों की कुल रिक्तियों की संख्या 32,388 से बढ़कर 33,320 हो गई है, जिसमें 932 पद जोड़े गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast