
Today is the last day of Valentine's Day: फरवरी का दूसरे सप्ताह चल रहा है। ये पूरा वीक प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। आज वैलेंटाइन वीक का आखिरी यानी वैलेंटाइन डे है। इस दिन का प्रेमी और प्रेमिकों को बेस्रबी से इंतजार रहता है। दरअसल हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है। वहीं वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन रोज डे को समर्पित होता है और इसका अंत वैलेंटाइन डे से होता है।
Valentine’s Dayका आज आखिरी दिन
इस वीक को दुनियाभर में मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग डे सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन भारत में इस दिन को ब्लैक डे के रूप में भी मनाया जाता है। इसके अलावा दुनिया में कुछ ऐसे देश है जहां वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता है और अगर कोई ऐसा करता मिल जाता है तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। तो चलिए आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते है।
इन देशों में नहीं मनाया जाता Valentine’s Day
मलेशिया
मलेशिया में Valentine’s Day बैन है। साल 2005में इस इस्लामिक देश ने फैसला लिया कि अब वेलेंटाइन डे नहीं मनाया जाएगा। वहीं इसके लिए फतवा जारी किया गया। हालांकि इसके पीछे एक कारण है। कहा जाता है। 14फरवरी को युवाओं की बर्बादी और नैतिक पतन के प्रवेश द्वार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि कुछ लोग इसे मनाने के तरीके ढूंढ लेते हैं। लेकिन इस देश में वैलेंटाइन पर सार्वजनिक स्थान पर प्यार का इजहार करने को लेकर यहां कई कपल्स गिरफ्तार हो चुके हैं।
उज्बेकिस्तान
मनेशिया के बाद उज्बेकिस्तान में भी Valentine’s Day बैन है। मध्य एशिया के लैंड लॉक्ड देश उज्बेकिस्तान को 1991में सोवियत संघ से आजादी मिली थी। बता दें कि इस इस्लामिक देश में 2012तक वैलेंटाइन डे मनाया जाता था, लेकिन इसी साल शिक्षा मंत्रालय के ज्ञान और मूल्यों का प्रचार जैसे मामले देखने वाले विभाग ने इस पर बैन लगाने का फैसला लिया। वहीं इस दिन उज्बेकिस्तान के हीरो बाबर का जन्मदिन मनाया जाता है।
ईरान
ईरान में भी Valentine’s Dayमनाना बैन है। साल 2010में ईरान ने वैलेंटाइन डे पर आधिकारिक रूप से बैन लगाया था। सरकार ने फैसला लिया था कि वेलेंटाइन डे पतन की तरफ ले जाने वाला त्योहार है, जो पतित पश्चिमी संस्कृति और नाजायज रिश्तों को बढ़ावा देता है। अगर गैर शादीशुदा कपल साथ में डांस करते भी दिखते हैं तो उन्हें जेल हो सकती है।
पाकिस्तान
पाकिस्तान ने भी Valentine’s Day बैन है। पाकिस्तान में वैलेंटाइन डे को इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ माना जाता है। यहां एक नागरिक ने 2018में इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वैलेंटाइन डे पश्चिम की संस्कृति का आयात है और इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ है। इसके बाद कोर्ट ने वैलेंटाइन डे पर बैन लगा दिया। इस फैसले को लेकर पाकिस्तान में लोगों ने काफी विरोध भी किया था।
सऊदी अरब
इसके अलावा सऊदी अरब में भी Valentine’s Day बैन है। सऊदी अरब में भी वैलेंटाइन डे वर्षों से नहीं मनाया जाता था। ऐसा माना जाता था कि वैलेंटाइन डे पर जो कुछ किया जाता है, उनमें से अधिकतर चीजें देश की विचारधारा के खिलाफ हैं। यहां दुकानों पर भी वैलेंटाइन से जुड़ा सामान बैन था हालांकि, बीते कुछ साल में यहां रिफॉर्म किए गए हैं और अब वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है।
Leave a comment