14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है VALENTINE’S DAY, इज़हार-ए-मोहब्बत का आज है आखिरी दिन

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है VALENTINE’S DAY, इज़हार-ए-मोहब्बत का आज है आखिरी दिन

Valentines day 2023 wishes: जिस दिन का इंतजार था वो दिन आ गया है। जिससे हम वैलेंटाइन डे वीक के स्पेशल डे के नाम से भी जानते है। दरअसल फरवरी का दूसरे सप्ताह चल रहा है। ये पूरा वीक प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। आज  वैलेंटाइन वीक का आखिरी यानी वैलेंटाइन डे है। इस दिन का प्रेमी और प्रेमिकों को बेस्रबी से इंतजार रहता है।

हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होती है। वहीं वैलेंटाइन वीक का सबसे पहला दिन रोज डे को समर्पित होता है और इसका अंत वैलेंटाइन डे से होता है। इस वीक को दुनियाभर मे मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक अलग-अलग डे सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ संदेश के बारे में बताते है जिससे आप अपने साथी को भेज सकते है।

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है VALENTINE DAY

वैलेंटाइंस डे की शुरुआत प्राचीन रोम में रह रहे एक पादरी ने की थी। दरअसलउस वक्त रोम पर Claudius का शासन था, जो वह एक शक्तिशाली शासक बनने की थी और वह एक बहुत बड़ी सेना  बनाना चाहता था, लेकिन उसने देखा कि रोम के वो लोग जिनका परिवार  है, वो सेना में नहीं जाना चाहते थे।तब राजा ने एक नियम  बनाया, जिसके अनुसार, उसने भविष्य में होने वाली सभी शादी पर प्रतिबन्ध  लगवा दिया।

इन शख्स ने की थी इस दिन की शुरूआत

वहीं यह बात किसी को ठीक नहीं लगी, पर उस शासक के सामने कोई कुछ नहीं कह पाया। यह बात पादरी वैलेंटाइन को भी ठीक नहीं लगी। लेकिन क्या करते राजा के सामने कोई भी व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता था। फिर एक दिन एक जोड़ा आया, जिसने शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की, तब पादरी वैलेंटाइन ने उनकी शादी चुपचाप एक कमरे में करवाई लेकिन, उस शासक को पता चल गया और उसने पादरी वैलेंटाइन को कैद कर मौत की सजा सुना दी।

जब पादरी वैलेंटाइन जेल में बंद था, तब सभी लोग उससे मिलने आते थे, उसे गुलाब और गिफ्ट देते थे।वह सभी बताना चाहते थे, कि वह सभी प्यार में विश्वास करते है, पर जिस दिन उनको मौत की सजा दी।वह दिन 14 फरवरी का था।मरने से पहले पादरी वैलेंटाइन ने एक खत भी  लिखा, जो कि प्यार करने वालो के नाम था। जिसमें प्यार को जिन्दा रखने की बात लिखी थी। वहीं उस दिन से आज तक 14 फरवरी को  वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे के नाम से मनाया जाता है।

इन संदेशों को भेज अपने पार्टनर को wish करें Valentine's Day 

 

प्यार की आंच से तो पत्थर भी पिघल जाता है
सच्चे दिल से साथ दें तो नसीब भी बदल जाता है
प्यार की राहों पर अगर मिल जाये सच्चा हमसफ़र
तो प्यार वो एहसास है जिससे हर इंसान संभल जाता है।
Happy Valentine's Day 2023!

 दिल की किताब में गुलाब उसका था,
रात की नींद में ख्वाब उसका था,
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया,
मर जायेंगे बिन तेरे ये जवाब उनका था ।
Happy Valentine's Day 2023

 दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है
अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है
जब से देखा है तुम्हें इस दिल ने
सिर्फ तुम्हारा ही इजहार करना चाहता है
Happy Valentine Day 2023

 चलो आज खामोश प्यार को इक नाम दे दें,
अपनी मुहब्बत को इक प्यारा अंज़ाम दे दें
इससे पहले कहीं रूठ न जाएं मौसम अपने
धड़कते हुए अरमानों को एक सुरमई शाम दे दें।
Happy Valentines Day 2023

 ऐ चांद तू भूल जायेगा अपने आपको
जब सुनेगा दास्तान मेरे प्यार की,
क्या तू करता है गुरुर अपने आप पर इतना
तू तो सिर्फ परछाई है मेरे प्यार की।
Happy Valentines Day 2023

 हमें जरूरत नहीं किसी अल्फ़ाज़ की
प्यार तो चीज़ है बस एहसास की
पास होते आप तो मंज़र कुछ और ही होता
लेकिन दूर से खबर है हमें आपकी हर धड़कन की।
Happy Valentines Day 2023

 एक बार मुस्कुराकर कह दो हमसे प्यार है तुमको,
एक बार ये बता दो कि हमारा इन्तजार है तुमको,
जिन्दगी भर करेंगे आपसे ही हम उल्फत बस,
कहो कि हमारी इस बात का ऐतबार है तुमको
Happy Valentines Day 2023

Leave a comment