कहां से शुरू हुई valentine week की कहानी, जानें इसका इतिहास

कहां से शुरू हुई valentine week की कहानी, जानें इसका इतिहास

नई दिल्ली: वेलेंटाइन वीक को लेकर दुनियाभर के युवाओं में उत्साह देखने को मिलता है। इस वीक की शुरुआत 7फरवरी को रोज डे से होती है। जहां एक तरफ आमतौर पर इसे प्यार का महीना कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ इस महीने का एक खास महत्व बताया गया है। इस महीने के पीछे क्या इतिहास जुड़ा है और क्यों इस महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है? शायद इस सवाल का जवाब आपके पास ना हो। इसलिए आज हम आपको वेलेंटाइन वीक का इतिहास बताने वाले हैं।

कब से मनाया जाता है वैलेंटाइन-डे

कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि वर्ष 496में पहला वैलेंटाइन-डे मनाया गया था। इसके मुताबिक वैलेंटाइन-डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वीं शताब्दी के अंत तक, पोप गेलैसियस ने 14फरवरी को सेंट वैलेंटाइन-डे घोषित कर दिया था, तभी से यह मनाया जाने लगा। रोमवासियों का लुपर्केलिया नामक एक त्योहार फरवरी के मध्य में मनाया जाता था, इस दिन सामूहिक विवाह होते हैं।

वैलेंटाइन-डे की कथा

वैलेंटाइन-डे के बारे में ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ की किताब में जिक्र किया गया था। इसमें बताया गया है कि यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है। उनके बारे कहा जाता है कि 270 ईसवी में संत वैलेंटाइन हुआ करते थे, जो प्रेम को बहुत बढ़ावा देते थे। वहीं उस समय रोम के राजा प्रेम संबंधों के सख्त विरोध में थे। यही कारण है कि संत वैलेंटाइन के बारे में यह बातें रोम के राजा को खटकती थीं, क्योंकि वह प्रेम विवाह में विश्वास नहीं रखते थे।

Leave a comment