Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सोच और विकसित उत्तराखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के उत्तराखंड और भारत का नेतृत्व करेंगे। युवाओं के विचार प्रदेश के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत प्रदेशभर से 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने निबंध और विचार भेजे हैं।** उन्होंने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपने सपनों और सोच को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया है।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन, रोजगार, खेती, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दे उठाए। रुद्रप्रयाग की छात्रा सीमा सेमवाल ने पलायन पर अपने अनुभव साझा किए। वहीं श्रेया सेमवाल ने पहाड़ों में रोजगार और अवसर बढ़ाने की जरूरत बताई। छात्रा तमन्ना ने कहा कि युवाओं को अपने पहाड़ में ही रोजगार के अवसर मिलने चाहिए।

CM धामी ने कहा कि पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन सरकार गांव-गांव तक बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 500 से अधिक स्मार्ट क्लास संचालित किए जा रहे हैं और रिवर्स माइग्रेशन भी हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी देने वाला बनने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने पर्यटन को स्थानीय रोजगार से जोड़ने, पर्यावरण संरक्षण, चारधाम यात्रा, गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और कौशल विकास से जुड़े सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमता का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में भारत और उत्तराखंड कैसा हो, इसे तय करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सरकार युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री युवा योजना जैसे प्रयास कर रही है। साथ ही नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कानून बनाकर योग्य युवाओं को निष्पक्ष अवसर देने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा अदिति गौतम ने मुख्यमंत्री को अपनी बनाई चित्रकृति भेंट की। बेहतर सहभागिता के लिए नोडल अधिकारी शिक्षक अंकुश को सम्मानित किया गया। रुद्रप्रयाग में निबंध प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत छात्र भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आने वाला उत्तराखंड युवाओं के सपनों का उत्तराखंड होगा और इसके निर्माण में प्रदेश के हर युवा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Also read: Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast