Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

गंगोत्री धाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 7 लाख 84 हजार 321 पहुंची है। इससे पहले वर्ष 2022 में 7 लाख 81 हजार 961, 2025 में 7 लाख 58 हजार 249 और 2023 में 7 लाख 12 हजार 749 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए थे।

वहीं, यमुनोत्री धाम में भी इस साल नया रिकॉर्ड बनने की ओर है। वर्ष 2025 में यहां सबसे ज्यादा 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि इस बार अब तक 7 लाख 3 हजार 302 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं।

बद्रीनाथ धाम में भी बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। 23 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के 12 सितंबर तक 17 लाख 28 हजार 578 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 13 लाख 82 हजार 845 थी। इस तरह इस साल अब तक 3 लाख 45 हजार 733 अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ पहुंचे हैं।हेमकुंट साहिब में भी श्रद्धालुओं की संख्या पहली बार 3 लाख 19 हजार 135 पहुंच चुकी है।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा है और दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यात्रा के अभी करीब दो महीने शेष हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होने का अनुमान है।                                                                                                                                

Also read: Uttarakhand News: पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी चंदन सिंह जीना के घर ED की छापेमारी, 32 लाख नकद और सोना बरामद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast