Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश

Uttrakhand News:कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं की समीक्षा की, बजट समय पर खर्च करने के दिए निर्देश

Uttrakhand News:प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने नई मंडी नौगांव (उत्तरकाशी) के क्रियान्वयन सहित मंडी बोर्ड की विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने ई-नाम प्रणाली, मंडियों की वित्तीय स्थिति, मुख्यमंत्री घोषणाओं, कृषि उत्पादन क्षति सहायता योजना, किसानों की दुर्घटना सहायता योजना, कृषकों के बच्चों की छात्रवृत्ति योजना, नाबार्ड पोषित योजनाओं तथा मंगलौर और विकासनगर में प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

गंभीरता से काम करने के निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि मंडी बोर्ड की आय के लिए 175 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए और मंडी बोर्ड से संबंधित विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

किसानों के हितों का रखा जाए ध्यान-गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत बजट का निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसानों के हितों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।

किसानों की योजानाओं का विस्तार  

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादों के बेहतर विपणन और किसानों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मंडी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ कोल्ड स्टोरेज एवं ई-नाम जैसी सुविधाओं का विस्तार किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रबंध निदेशक मंडी परिषद हेमंत कुमार वर्मा, वित्त नियंत्रक मंडी परिषद जुबक मोहन सक्सेना, महाप्रबंधक तकनीकी विजय कुमार, विपणन अधिकारी प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: मायापुर-पीपलकोटी टनल में SDRF का बड़ा सर्च ऑपरेशन, रेस्क्यू मिशन लगातार जारी

चमोली, 17 अगस्त 2026: मायापुर–पीपलकोटी टनल में संयुक्त रेस्क्यू टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। संयुक्त रेस्क्यू टीम के प्रभारी निरीक्षक श्री कर्ण सिंह द्वारा बताया गया कि टनल से लगातार पानी बाहर निकाला जा रहा है। टनल के अंदर काफी दलदल होने के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन को निरंतर जारी रखा गया है।

UP News: शादी के नाम पर ठगी...सुहागरात के 24 घंटे बाद जेवर-नकदी लेकर दुल्हन रफूचक्कर, बिचौलिया पंडित भी फरार

Hapur Marriage Fraud: शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला आया सामने आया है। हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र के लिसड़ी गांव में मंदिर में शादी के महज दो दिन बाद कथित दुल्हन घर से सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

Uttrakhand News:सीएम धामी राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की बैठक में हुए शामिल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की अध्यक्षता

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास से नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast