Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप, आधी रात को उड़ी लोगों की नींद

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप, आधी रात को उड़ी लोगों की नींद

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटके रात करीब 1 बजकर 21 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बरकोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के पास बताया गया है। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर थी।

कई इलाकों में महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले के कई हिस्सों में महसूस किए गए। खास तौर पर यमुनाघाटी के उत्तरकाशी, बरकोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा क्षेत्रों में लोगों ने कंपन महसूस किया। अचानक आए झटकों के बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, भूकंप के बाद स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने जुटाई जानकारी

भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने अलग-अलग क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। अधिकारियों के मुताबिक, तहसीलदारों, पुलिस थानों और चौकी प्रभारियों, राजस्व उपनिरीक्षकों और ग्राम प्रधानों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई। अभी तक किसी भी इलाके से किसी व्यक्ति की मौत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा किसी बड़ी इमारत या अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर फिलहाल स्थिति सामान्य बताई है। उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में रात के समय आए भूकंप के झटकों ने लोगों को एक बार फिर सतर्क कर दिया। फिलहाल प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह की नई जानकारी मिलने पर आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में है।

Also read: देहरादून में भव्य तीज महोत्सव, 2000 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा; पहाड़ी रंग में रंगा उत्तराखंड

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने खोला सरकारी खजाना, 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 1,595 करोड़

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक सौगात दी। लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर सरकार की ओर से जारी की गई राशि और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आज 19 योजनाओं के 50 लाख 4,873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 1,595 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि DBT के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

हिमाचल में बारिश का कहर...120 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध, 8,300 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 124 सड़कें अवरुद्ध हैं और 255 वितरण ट्रांसफार्मर क्षेत्र (DTR) ठप्प पड़े हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast