Search KhabarFast

Press ESC to close

देहरादून में भव्य तीज महोत्सव, 2000 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा; पहाड़ी रंग में रंगा उत्तराखंड

देहरादून में भव्य तीज महोत्सव, 2000 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा; पहाड़ी रंग में रंगा उत्तराखंड

Uttarakhand News: रविवार को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी के द्वारा भव्य तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे 2000 से अधिक महिलाओ ने प्रतिभाग किया। तीज महोत्सव कार्यक्रम में पारंपरिक अनुष्ठानों, लोक प्रदर्शनों, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला और इस महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों ने उत्साह से हर प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूडी सम्मिलित हुई। तीज महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी लोगों को खूब झुमाया।

मातृशक्तियों को मिल रहा बढ़ावा 

तीज महोत्सव में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए ऋतु खंडूडी ने सर्वप्रथम सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखण्ड की महिलायें ही महिलाओं के काम आ रही हैं और नए नए स्वरोजगारों का संचालन कर रही हैं, इसी प्रकार नेहा भी कई मातृशक्ति की आवाज बनकर समाज में उभरी हैं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में नेहा जैसी ही नेत्रियों की आवश्यकता है जो हमारी मातृशक्तियों की प्रेरणा स्रोत बनें। 

नारी शक्ति  की पहचान है तीज- नेहा जोशी

नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में तीज के इस त्यौहार को हमने अपने पहाड़ी रंग में रंग दिया है। नेहा जोशी ने कहा, तीज महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और नारी शक्ति का उत्सव है। उत्तराखंड की मातृशक्ति ने सदैव अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बार हमने तीज महोत्सव को अपने पहाड़ी रंग और लोक संस्कृति से जोड़ते हुए मनाया है, ताकि हमारी नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों और विरासत से जुड़ी रहे। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, उद्यमिता, खेल और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। नारी शक्ति को सशक्त करना ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। हमारा प्रयास है कि हमारी लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का संदेश भी समाज तक पहुंचे।

कई महिलाएं हुई कर्यक्रम में शामिल

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, निर्मला जोशी, जिला पंचायत टिहरी की अध्यक्ष इशिता सजवाण, सुमन उनियाल, नगर पालिका मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी, मधु चौहान, सोना सजवाण, अनिता ममगाईं, बसंती बिष्ट, रेशमा शाह, स्वराज विद्वान, कमली भट्ट सहित गणमान्य महिलाएं एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Also read: Uttarakhand News: देहरादून में BJP का बड़ा ज्वाइनिंग कार्यक्रम, पूर्व सैनिकों समेत सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने खोला सरकारी खजाना, 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 1,595 करोड़

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक सौगात दी। लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर सरकार की ओर से जारी की गई राशि और योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आज 19 योजनाओं के 50 लाख 4,873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 1,595 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि DBT के माध्यम से किया जा रहा यह भुगतान सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

हिमाचल में बारिश का कहर...120 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध, 8,300 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 124 सड़कें अवरुद्ध हैं और 255 वितरण ट्रांसफार्मर क्षेत्र (DTR) ठप्प पड़े हैं।

Uttarkashi Earthquake: उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप, आधी रात को उड़ी लोगों की नींद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast