Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसके चलते कई मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। वहीं, बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संवेदनशील इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, उत्तराखंड में जुलाई और अगस्त के दौरान सामान्य से लेकर अच्छी बारिश दर्ज की जाती है। इस बार भी प्रदेश में कुल मिलाकर सामान्य बारिश हो रही है, लेकिन कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि अधिक बारिश वाले इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक मलबा गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका बनी रहती है।
Also read: Uttarakhand News: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, आसन बैराज से छोड़ा गया बाढ़ का पानी
मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। संवेदनशील क्षेत्रों में जाने से बचें और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाएं।