Search KhabarFast

Press ESC to close

केजरीवाल ने Meta पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- दबाव में आकर कंपनी ने उनका अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया

केजरीवाल ने Meta पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- दबाव में आकर कंपनी ने उनका अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया

Arvind Kejriwal Meta Account: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया कंपनी Meta पर बड़ा आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि भारत में उनका Meta अकाउंट प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस कार्रवाई को लेकर उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है और न ही उनकी शिकायतों का कोई जवाब दिया जा रहा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए Meta और Meta India को टैग किया। उन्होंने लिखा कि भारत में उनका अकाउंट उपलब्ध नहीं है और कंपनी के भारत कार्यालय से मौखिक जानकारी मिली है कि उनके अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों किया गया और इसकी वजह क्यों नहीं बताई जा रही।

केजरीवाल ने Meta को किया मेल

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कई ईमेल भेजे, लेकिन उन्हें सिर्फ सामान्य जवाब मिले हैं। उन्होंने Meta से अपील करते हुए कहा कि कंपनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में नहीं आना चाहिए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अगर कंपनी सरकार के दबाव में काम करेगी तो भारत में सिर्फ प्रधानमंत्री का ही अकाउंट चल पाएगा।

Meta पर लगे कई आरोप

केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत में Meta पहले से ही जांच के दायरे में है। कंपनी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित तौर पर चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड अब्यूज मटेरियल (CSEAM) और डीपफेक कंटेंट से जुड़े मामलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, Meta ने सरकार के सामने स्वीकार किया है कि कुछ अवैध कंटेंट को प्रमोट किया गया था और कुछ मामलों में पेड प्रमोशन भी किए गए थे। इस मामले को लेकर कंपनी के अधिकारियों से दोबारा पूछताछ की जा सकती है।

मार्क जुकरबर्ग मांग चुके मांफी

इससे पहले Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार के सामने प्लेटफॉर्म पर मौजूद चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल, डीपफेक कंटेंट और संचालन से जुड़ी गलतियों को लेकर माफी मांगी थी। बुधवार को Meta के ग्लोबल अफेयर्स चीफ जोएल कपलान के नेतृत्व में कंपनी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारियों से मुलाकात की थी। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक वीडियो को हटाए जाने के मामले में सफाई दी।

केजरीवाल ने भी लगाया आरोप

दरअसल, संसद की संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो हटाए जाने पर Meta से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की थी। समिति के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि अगर Meta ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई तो सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा-79 के तहत मिलने वाली कानूनी सुरक्षा यानी सेफ हार्बर प्रोटेक्शन पर भी विचार किया जा सकता है। Meta ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो तकनीकी गलती के कारण कुछ समय के लिए हट गया था, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। अब केजरीवाल के अकाउंट को लेकर लगाए गए आरोपों ने Meta और भारत सरकार के बीच चल रही बहस को और तेज कर दिया है। 

Also read: झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का किया ऐलान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: यूपी-बिहार और दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 10 August 2026: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी बारिश के कहर से राहत मिल सकती है, तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, यूपी-बिहार, दिल्ली-NCR सहित 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 10 से 13 अगस्त के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 से 15 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Ranchi Protest: छात्रों के प्रदर्शन का दिखने लगा असर, JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

JPSC Members Resigns: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। इस बीच झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के 3 सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार की सिफारिश के आधार पर, झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के सदस्य अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद के दिए गए इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

'जो खेलेगा वह खिलेगा', कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलवीरों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दिया बड़ा संदेश

PM Modi Interacts With CWG Medalist:स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का अभूतवपूर्व प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें कुल 39 पदक भारी की झोली में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी 9 अगस्त को पीएम आवास पर इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक अपने नाम करने वाले मेडलिस्ट से मुलाकात

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast