Uttarakhand News: उत्तराखंड में मई महीने के बावजूद मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तापमान के उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के Assistant Professor MD Medicine Dr Arun K Pandey ने कहा कि लगातार हो रहे climate changes और pressure variations की वजह से लोगों को अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अचानक गर्मी लगने पर तुरंत ठंडा पानी पीना नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
जंक फूंड से करें परहेज
उन्होंने सलाह दी कि बाहर का खाना, जंक फूड और बासी चीजों से परहेज करें तथा उबला हुआ पानी पीने की आदत अपनाएं। मौसम के लगातार बदलते मिजाज को देखते हुए लोगों को अपनी दिनचर्या और पहनावे में भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने लोगों सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।