Search KhabarFast

Press ESC to close

Rare Blue Moon: 31 मई को आसमान में चमकेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें क्यों खास है यह पूर्णिमा

Rare Blue Moon: 31 मई को आसमान में चमकेगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें क्यों खास है यह पूर्णिमा

Rare Blue Moon 2026: मई 2026 का महीना खास होने वाला है। इस महीने की आखिरी तारीख यानी 31 मई को जेष्ठ पूर्णिमा है। इस रात आसमान में चमकने वाले चांद को 'ब्लू मून' कहते है। लेकिन यह चांद सामान्य पूर्णिमा नहीं, बल्कि एक दुर्लभ ‘ब्लू मून’ होगा। जिसे इस बार रेयर ब्लू मून कहा जा रहा है। इसी के साथ इस दिन पूर्णिमा का व्रत भी रखा जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 मई की सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर होगी। जिसका समापन 31 मई की दोपहर 2 बजकर 14 मिनट पर होगा। हालांकि, हिंदू धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। इसलिए पूर्णिमा तिथि 31 मई को मनाई जाएगी।

ब्लू मून क्या होता है?

अक्सर ब्लू मून का नाम सुनते ही लोगों के मन में ख्याल आता है कि चांद का रंग नीला होता होगा। लेकिन आपको बता दें, ब्लू मून कोई रंगीन चांद नहीं होता। इसका रंग सामान्य चांद की तरह सफेद ही होता है। लेकिन खगोलशास्त्र में ब्लू मून की परिभाषा अलग है।

दरअसल, जब किसी महीने में दो पूर्णिमाएं आती हैं, तो पहली पूर्णिमा को 'फ्लावर मून’, जबकि दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। इसके अलावा यह किसी ऋतु में चार पूर्णिमाओं के दौरान तीसरी पूर्णिमा होती है। लेकिन यह घटना औसतन हर 2-3 साल में एक बार होती है, इसलिए इसे ‘दुर्लभ’ माना जाता है।

Also read: Horoscope Tomorrow 16 May 2026, Kal Ka Rashifal: शनिवार का आपका दिन कैसा रहेगा, यहां देखें सभी राशियों का राशिफल

31 मई को ब्लू मून

मई की दूसरी और आखिरी पूर्णिमा की तिथि 31 मई को पड़ रही है। जिसका समय दोपहर 2:15 बजे तक रहेगा। इस दिन चांद अपने पूरे रूप में दिखाई देगा। वैसे आमतौर पर पूर्णिमा का चांद चमकीला और बड़ा दिखाई देता है। लेकिन इस बार यह थोड़ा छोटा और थोड़ा कम चमकीला लगेगा। इस अनोखी घटना को रेयर ब्लू मून कहते हैं। क्योंकि इस तरह की घटना 2-3 साल में 1 बार होती है। 

ब्लू मून कब और कहां देखें?

30-31 मई की रात को ब्लू मून देखने का सबसे अच्छा समय है।  चांद देखने के लिए खुले मैदान, छत या किसी ऐसे स्थान पर जहां आसमान साफ हो, वहां जाना होगा। इसके अलावा चांद देखने के लिए किसी उपकरण की खास जरूरत नहीं है। यह नंगी आंखों से ही देखा जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

Horoscope Today 25 November 2026, Aaj Ka Rashifal: 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सतर्कता बरतनी होगी। कर्क राशि के जातकों को विवादों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जबकि वृश्चिक राशि वालों के लिए सामाजिक संपर्क बढ़ने और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा और किन मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

Horoscope Today 24 November 2026, Aaj Ka Rashifal: Horoscope Today: 24 नवंबर को किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें राशिफल

Horoscope Today 24 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को आज अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं कर्क राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रह सकता है। रुके हुए काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है। तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Utpanna Ekadashi 2026: उत्पन्ना एकादशी पर कब करें भगवान विष्णु की पूजा? नोट करें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Utpanna Ekadashi Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है। वैसे तो सालभर में कुल 24 एकादशियां आती हैं, लेकिन अधिक मास के जुड़ने से इसकी संख्या 26 हो जाती है। धार्मिक दृष्टि से इन सभी एकादशियों को अहम माना गया है। ठीक उसी तरह उत्पन्ना एकादशी को भी महत्व दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी एकादशी प्रकट हुई थीं, जिसके बाद से एकादशी व्रत की परंपरा शुरु हुई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast