Search KhabarFast

Press ESC to close

फिल्म प्रमोशन के दौरान गाना गाकर ट्रोल हुईं सारा अली खान, कोस्टार ने छुपाया अपना मुंह

फिल्म प्रमोशन के दौरान गाना गाकर ट्रोल हुईं सारा अली खान, कोस्टार ने छुपाया अपना मुंह

Entertainment News: सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाना गाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अचानक सबके सामने गाना गाने लगती हैं। वीडियो में उनके साथ मौजूद फिल्म की बाकी स्टार कास्ट हंसती हुई नजर आ रही है। 

आठ साल से कर रही इंडस्ट्री में काम 

सारा अली खान पिछले आठ साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने साल 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उसके बाद कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कई लोग उनकी एक्टिंग, बोलने के अंदाज और व्यवहार को लेकर टिप्पणी करते रहते हैं।

प्रमोशन के दौरान सारा ने की हरकत 

कुछ लोग उन्हें स्टार किड होने की वजह से भी निशाना बनाते हैं। सारा अभिनेता सैफ अली  खान की बेटी हैं और इसी कारण कई यूजर्स मानते हैं कि उन्हें फिल्मों में आसानी से मौके मिलते हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म पति पत्नी और वो 2 रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा अपनी को-स्टार कास्ट आयुष्मंण खुर्राना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ मीडिया से मिल रही थीं। इसी दौरान सारा अचानक गाना गाने लगीं।

कोस्टार को आई हंसी

वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा जिस अंदाज में गा रही थीं, उसे सुनकर आयुष्मान, वामिका और रकुल अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कुछ समय बाद सारा खुद भी थोड़ा असहज नजर आईं, लेकिन फिर भी गाना गाती रहीं। बाद में पूरी स्टारकास्ट हंसते हुए अपना चेहरा छिपाने लगी। आखिर में वामिका गब्बी ने सारा से गाना बंद करने के लिए कहा, तब जाकर वह रुकीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ यूजर्स ने सारा की आवाज और स्टाइल का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि वह सिर्फ मस्ती कर रही थीं और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। अब देखना होगा कि सारा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है। सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान गाना गाने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अचानक सबके सामने गाना गाने लगती हैं। वीडियो में उनके साथ मौजूद फिल्म की बाकी स्टार कास्ट हंसती हुई नजर आ रही है। 

Also read: RCB को क्यों सपोर्ट कर रही शहनाज गिल? इस क्रिकेटर को डेट करने की बात आई सामने

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को तलब किया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा दर्ज FIR के बाद की गई है। मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

Sapna Choudhary की शादीशुदा जिंदगी में बवाल, पति पर मारपीट के आरोप; सबूतों के साथ कोर्ट पहुंचीं

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में है। पति पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं और अपने दावों के समर्थन में सबूत भी पेश किए हैं।

Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि जिम के बाहर अचानक गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे की वजह और गैंग के दावे की पुष्टि की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast