Search KhabarFast

Press ESC to close

पांच दिनों में चार बच्चों को दिया जन्म, यूपी की महिला का अनोखा मामला बना चर्चा का विषय

पांच दिनों में चार बच्चों को दिया जन्म, यूपी की महिला का अनोखा मामला बना चर्चा का विषय

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली 31 वर्षीय अमीना ने एक बेहद अनोखे और चुनौतीपूर्ण मेडिकल मामले में पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है। खास बात यह रही कि यह पूरा प्रसव सामान्य डिलीवरी से हुआ, जबकि ऐसे मामलों में आमतौर पर डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन का सहारा लेते हैं। इस घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है।

पहले बेटे को दिया जन्म

अमीना को प्रसव पीड़ा होने पर 8 मई को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन यानी 9 मई को उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। बच्चे का वजन करीब 710 ग्राम था। चूंकि गर्भावस्था केवल साढ़े छह से सात महीने की थी, इसलिए डॉक्टरों ने बाकी बच्चों की डिलीवरी तुरंत नहीं कराई और स्थिति को संभालते हुए गर्भ को सुरक्षित रखने की कोशिश की।

पांच दिनों के अंदर चार बच्चों को दिया जन्म 

इसके बाद करीब पांच दिनों तक स्थिति सामान्य रही। फिर 14 मई को अमीना को दोबारा दर्द शुरू हुआ और उन्होंने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। इस तरह पांच दिनों के अंदर उन्होंने कुल चार बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार यह मामला मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ माना जाता है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में चारों बच्चे अलग-अलग थैली में सुरक्षित थे, जिससे उनकी देखभाल और निगरानी आसान हुई। हालांकि यह प्रेग्नेंसी बहुत ज्यादा जोखिम भरी थी। अमीना को ब्लड प्रेशर और लीवर से जुड़ी परेशानियां भी थीं। डॉक्टरों ने शुरुआत में भ्रूण कम करने यानी फीटल रिडक्शन की सलाह दी थी, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

कई डॉ. ने मिलकर बनाया इसे आसान 

इसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगातार निगरानी रखी। डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. पूर्ति, डॉ. रोली और डॉ. मोनिका ने मिलकर इस मुश्किल केस को सफल बनाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि बिना ऑपरेशन के चारों बच्चों का सुरक्षित जन्म कराया गया। बच्चों के पिता मोहम्मद आलिम, जो किराना स्टोर चलाते हैं, और परिवार के अन्य सदस्यों ने डॉक्टरों का धन्यवाद किया है। फिलहाल मां और चारों बच्चे अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

Also read: UP News: तेज रफ्तार और रीलबाजी बनी काल, बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में 4 की मौके पर मौत; 1 घायल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नकली ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में करीब 7 लाख की लूट! देहरादून में 76 साल की दादी निकली चोरों की 'आका'

Dehradun News: देवभूमि उत्तराखंड से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| दरअसल देहरादून स्थित डोईवाला नगर के ज्वेलर्स की दुकान को महाराष्ट्र के शातिर चोरों की गैंग ने लूट लिया है| पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 76 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है|

उत्तराखंड में मई में भी बदला मौसम, बदलते मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मई महीने के बावजूद मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तापमान के उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast