Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: ‘अधिकतर मंत्री, विधायक और CM मेरे चेले’ उत्तराखंड की राजनीति पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान

Uttarakhand News: ‘अधिकतर मंत्री, विधायक और CM मेरे चेले’ उत्तराखंड की राजनीति पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान

Uttarakhand News: हरक सिंह रावत के इस बयान ने उत्तराखंड की सियासत में उनके लंबे राजनीतिक सफर और अलग-अलग दलों के नेताओं से उनके रिश्तों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने राजनीतिक अनुभव और सियासी कद का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कई ऐसे नेता हैं, जो कभी उनके साथ रहे या उनके राजनीतिक मार्गदर्शन में आगे बढ़े और आज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के पद पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने इन सब को अपना चेला भी करार दिया।

हरक सिंह रावत ने कहा कि तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के दौरान धन सिंह रावत भी उनके साथ जुड़े रहे और आज बड़े पद पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंत्री राम सिंह केड़ा भरत चौधरी और कई अन्य मंत्री विधायकों का भी जिक्र किया उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या बीजेपी, कई नेताओं से उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने गणेश गोदियाल का जिक्र करते हुए उन्हें अपना छोटा भाई बताया और कहा कि गोदियाल 2002 में राजनीति में आए और आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

हरक सिंह रावत ने अपनी राजनीतिक वरिष्ठता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी सरकार के दौर से लेकर उत्तर प्रदेश में मंत्री बनने तक उनका लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और वरिष्ठता के लिहाज से वह आज खुद को सबसे पुराने नेताओं में मानते हैं। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री निशंक को लेकर भी उन्होंने बयान दिया की पहली बार उनको  टिकट दिलवाने और चुनाव लड़वाने में उनकी अहम भागीदारी रही।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HTET 2025 Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

HTET 2025 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के कुल 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने बताया कि तीनों लेवल का कुल परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया छूट गई है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

करनाल में मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के मुकुट और नकदी बरामद

हरियाणा के करनाल में मंदिरों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने सावन के दौरान सेक्टर-9 स्थित श्री शिव सनातन मंदिर से भगवान के करीब 4 किलो चांदी के मुकुट चोरी किए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast