Search KhabarFast

Press ESC to close

करनाल में मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के मुकुट और नकदी बरामद

करनाल में मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के मुकुट और नकदी बरामद

Karnal Temple Theft: हरियाणा के करनाल में मंदिरों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने सावन के दौरान सेक्टर-9 स्थित श्री शिव सनातन मंदिर से भगवान के करीब 4 किलो चांदी के मुकुट चोरी किए थे। इससे पहले दोनों ने सदर बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर के दानपात्र को काटकर करीब 70 हजार रुपये की नकदी भी चोरी की थी।

पुलिस ने की जांच शुरू 

मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। CIA-3 की टीम ने मंदिर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और जांच से पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने करनाल निवासी वजीरा और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सेक्टर-9 के शिव सनातन मंदिर में उन्होंने भगवान के चांदी के मुकुट चोरी किए थे। सावन के महीने में मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे, इसी दौरान चोरी की यह वारदात सामने आई।

पहले भी खाटू श्याम मंदिर में चोरी कर चुके आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी इससे पहले भी खाटू श्याम मंदिर में चोरी कर चुके हैं। आरोप है कि उन्होंने मंदिर के दानपात्र को काटकर उसमें रखी करीब 70 हजार रुपये की नकदी चोरी की थी। इस घटना की CCTV फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि उनके कब्जे से शिव मंदिर से चोरी किए गए चांदी के मुकुट बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा खाटू श्याम मंदिर से चोरी की गई रकम में से करीब 30 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया था 

CIA-3 के जांच अधिकारी राजीव के अनुसार, दोनों आरोपी करनाल के रहने वाले हैं और दोनों मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों में शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, वजीरा पहले भी चोरी के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड खत्म होने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया और फिर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें जिला जेल भेज दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने करनाल और आसपास के इलाकों में और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस पुराने मामलों से भी इन आरोपियों के तार जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HTET 2025 Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

HTET 2025 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के कुल 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने बताया कि तीनों लेवल का कुल परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया छूट गई है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

Uttarakhand News: ‘अधिकतर मंत्री, विधायक और CM मेरे चेले’ उत्तराखंड की राजनीति पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान

Uttarakhand News: हरक सिंह रावत के इस बयान ने उत्तराखंड की सियासत में उनके लंबे राजनीतिक सफर और अलग-अलग दलों के नेताओं से उनके रिश्तों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने राजनीतिक अनुभव और सियासी कद का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कई ऐसे नेता हैं, जो कभी उनके साथ रहे या उनके राजनीतिक मार्गदर्शन में आगे बढ़े और आज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के पद पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने इन सब को अपना चेला भी करार दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast