Delhi Crime: बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। एल ब्लॉक और आसपास के इलाकों में लगातार हुई चाकूबाजी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर करीब आधा दर्जन लोगों पर चाकू से हमला किया गया है।
वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगोलपुरी थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थलों का जायजा लिया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन सभी चाकूबाजी की घटनाओं के पीछे एक ही आरोपी या गिरोह का हाथ है, या फिर वारदातों के पीछे अलग-अलग वजहें हैं?
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।