Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या आप भी करने वाले हैं फिक्स्ड डिपॉजिट,RBI ने बदला नियम; इस दिन से होगा लागू

क्या आप भी करने वाले हैं फिक्स्ड डिपॉजिट,RBI ने बदला नियम; इस दिन से होगा लागू

Rule Changes In Fixed Deposit: अगर आप भी अपने पैसा का फिक्स्ड डिपॉजिट करने जा रहा हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आरबीआई ने बैंक डिपॉजिट की ब्याज दरों से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। आरबीआई का यह नियम 1 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में लागू होगा।

आरबीआई के नियम के मुताबिक, अब एक ही बैंक के अलग-अलग ब्रांच में ग्राहकों के साथ ब्याज दरों को लेकर भेदभाव नहीं किया जाएगा। अगर दो ग्राहक,एक ही दिन, समान राशि और एक जेसी शर्तों पर फिक्स्ड डिपॉजिट कराते है, तो उन्हें एक जैसा ब्याज ही मिलेगा। यानी बैंक शाखा बदलने के आधार पर अलग ब्याज दर मिलने का वाला नियम खत्म हो जाएगा।

वेबसाइट पर देनी होगी पूरी जानकारी  

नए नियमों के मुताबिक बैंकों को अब एफडी पर लागू अपनी सभी ब्याज दरों की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध करानी होगी। इससे ग्राहकों को बैंक के ब्रांच पर जाने की निर्भरता कम होगी। घर बैठे ही आसानी से देख सकेंगे की किस अवधि और कितनी राशि पर कितना ब्याज मिल रहा है। जिससे दो अलग-अलग बैंकों की एफडी दरों की तुलना करना बेहद आसान हो जाएगा।  

क्या निवेशकों पर पड़ेगा प्रभाव  

आरबीआई ने साफ शब्दों में कहा कि 3 करोड़ रुपए से कम की एफडी कराने वाले आम निवेशकों को इन बदलावों से घबराने की जरूरत नहीं है। नए नियम लागू होने का यह मतलब नहीं है कि एक अक्टूबर से आपकी एफडी की ब्याज दरें घट जा बढ़ जाएंगी। आपकी एफडी जो पहले से चल रही है, उनकी ब्याज दरों में बदलाव नहीं होगा। आरबीआई के अनुसार, 3 करोड़ या उससे अधिक की एकल जमा राशि को बल्क डिपॉजिट माना जाएगा। जिसके लिए अलग नियम लागू होंगे।      

Also read: LPG e-KYC की इस दिन तक है डेडलाइन, नहीं किया तो गैस सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FASTag Local Pass में बड़ा बदलाव, 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन मिलेगा मासिक पास

नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag Local Pass की डिजिटल सुविधा का विस्तार कर दिया है।

चीनी हुई कड़वी...प्याज और तेल की कीमतों में लगी आग, अचानक क्यों खाने-पीने की चीजें हो रही मंहगी

Sugar Price Increases:इन दिनों खाने पीने के सामानों के दाम आसामन छू रहे हैं। चीन से लेकर दाल, तेल और सब्जी तक महंगी हो गई है। रसोई की इन चीजों की कीमत रोके नही रूक रही है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के दाम 7 रुपए बढ़ गए हैं और एक महीने के दौरान इसमें 17 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब चीनी की कीमत 70 रुपए किलो हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast