Search KhabarFast

Press ESC to close

FASTag Local Pass में बड़ा बदलाव, 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन मिलेगा मासिक पास

FASTag Local Pass में बड़ा बदलाव, 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन मिलेगा मासिक पास

FASTag Local Pass: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag Local Pass की डिजिटल सुविधा का विस्तार कर दिया है। अब देशभर के 121 टोल प्लाजा पर पात्र स्थानीय वाहन चालक ऑनलाइन मासिक पास के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें टोल प्लाजा के चक्कर लगाने या कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक, इस सुविधा का मकसद नेशनल हाईवे पर सफर को ज्यादा आसान और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाना है। स्थानीय लोग अब घर बैठे अपने मोबाइल से Local Pass के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

FASTag Local Pass की सुविधा उन लोगों के लिए है, जिनका घर संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है। पात्र लोगों को इस पास के जरिए संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने नियमों के अनुसार अनलिमिटेड यात्रा की सुविधा मिल सकती है। इस मासिक पास की शुरुआती कीमत 350 रुपये है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है, जिन्हें रोजाना काम, नौकरी, कारोबार या दूसरे जरूरी कामों के लिए एक ही टोल प्लाजा से बार-बार गुजरना पड़ता है।

Rajmargyatra ऐप से करें आवेदन

Local Pass के लिए आवेदन अब Rajmargyatra मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। सरकार के मुताबिक, सिस्टम DigiLocker और VAHAN जैसे डिजिटल सरकारी प्लेटफॉर्म से सहमति के आधार पर जानकारी लेकर आवेदक का सत्यापन करता है। इस प्रक्रिया में आवेदक के घर का पता, वाहन की जानकारी और FASTag से जुड़ी जानकारी की जांच की जाती है। इसके बाद GIS यानी डिजिटल मैपिंग तकनीक के जरिए यह पता लगाया जाता है कि आवेदक का पंजीकृत पता टोल प्लाजा से निर्धारित 20 किलोमीटर के दायरे में है या नहीं। अगर डिजिटल रिकॉर्ड से सभी जरूरी जानकारी की पुष्टि हो जाती है तो आवेदक को अलग से कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

हर टोल प्लाजा पर सुविधा नहीं

हालांकि, यह सुविधा अभी देश के सभी टोल प्लाजा पर उपलब्ध नहीं है। आवेदन करने से पहले वाहन चालकों को यह जांचना होगा कि उनका संबंधित टोल प्लाजा 121 कवर किए गए टोल प्लाजा की सूची में शामिल है या नहीं। नियमों के अनुसार पात्रता पूरी करने वाले स्थानीय यात्रियों के लिए यह सुविधा रोजाना टोल पार करने की परेशानी और खर्च को कम करने में मदद कर सकती है। डिजिटल आवेदन से समय की बचत होगी और टोल प्लाजा पर होने वाली कागजी प्रक्रिया भी कम होगी।

Also read: क्या आप भी करने वाले हैं फिक्स्ड डिपॉजिट,RBI ने बदला नियम; इस दिन से होगा लागू

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में फ्लैट का मौका, इस दिन होगी DDA की ई-नीलामी; जानें कीमत

दिल्ली में अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने द्वारका में 39 किफायती EWS फ्लैट ई-नीलामी के लिए रखे हैं।

चीनी हुई कड़वी...प्याज और तेल की कीमतों में लगी आग, अचानक क्यों खाने-पीने की चीजें हो रही मंहगी

Sugar Price Increases:इन दिनों खाने पीने के सामानों के दाम आसामन छू रहे हैं। चीन से लेकर दाल, तेल और सब्जी तक महंगी हो गई है। रसोई की इन चीजों की कीमत रोके नही रूक रही है। पिछले एक सप्ताह में चीनी के दाम 7 रुपए बढ़ गए हैं और एक महीने के दौरान इसमें 17 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब चीनी की कीमत 70 रुपए किलो हो गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast