Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और बेटी की हत्या, दूसरी बेटी घायल

UP News: यूपी के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी और बेटी की हत्या, दूसरी बेटी घायल

UP News: यूपी के गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी, जबकि उसकी 14 वर्षीय दूसरी बेटी को भी घायल कर दिया। सूचना मिलते ही खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति राजा अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूरा मामला खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 का है। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त की रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला राजा अंसारी अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और दो बेटियों 15 वर्षीय सना तबस्सुम और 14 वर्षीय रूबी तबस्सुम के साथ मकान की चौथी मंजिल पर रहता था। आरोप है कि रात में राजा अंसारी ने अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम की हत्या कर दी, जबकि दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को घायल कर दिया। घायल बच्ची को तत्काल एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी राजा अंसारी को हिरासत में लेकर घटना के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HTET 2025 Result: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

HTET 2025 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 के कुल 1 लाख 92 हजार 220 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने बताया कि तीनों लेवल का कुल परीक्षा परिणाम 16.57 प्रतिशत रहा है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया छूट गई है, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा।

करनाल में मंदिरों में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांदी के मुकुट और नकदी बरामद

हरियाणा के करनाल में मंदिरों को निशाना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने सावन के दौरान सेक्टर-9 स्थित श्री शिव सनातन मंदिर से भगवान के करीब 4 किलो चांदी के मुकुट चोरी किए थे।

Uttarakhand News: ‘अधिकतर मंत्री, विधायक और CM मेरे चेले’ उत्तराखंड की राजनीति पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान

Uttarakhand News: हरक सिंह रावत के इस बयान ने उत्तराखंड की सियासत में उनके लंबे राजनीतिक सफर और अलग-अलग दलों के नेताओं से उनके रिश्तों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने राजनीतिक अनुभव और सियासी कद का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कई ऐसे नेता हैं, जो कभी उनके साथ रहे या उनके राजनीतिक मार्गदर्शन में आगे बढ़े और आज मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के पद पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने इन सब को अपना चेला भी करार दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast