Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रोड पर भीषण हादसा, इको गाड़ी लोडिंग वाहन से टकराई; 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रोड पर भीषण हादसा, इको गाड़ी लोडिंग वाहन से टकराई; 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर (टोल के पास) बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित खड़े एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। हादसे के वक्त इको गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वही उपचार के दौरान और दो की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

अचानक निकला लोडर का टायर

जानकारी के अनुसार, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने के कारण लोडर अनियंत्रित हो गया और पीछे से आ रही इको गाड़ी उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 के माध्यम से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, शिकायतकर्ता पर लाठी-डंडों से हमला

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करना एक कर्मचारी नेता को भारी पड़ गया। हुड्डा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और शिकायतकर्ता रामकिशन नागर पर कथित तौर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। हमले में रामकिशन नागर के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

बिहार में RJD मार्च पर पुलिस ने बरसाया पानी, तेजस्वी यादव ने सरकार पर कसा तंज; बोले - जनता जाग उठी है...

Tejashwi Yadav on RJD March: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार को झुकना पड़ेगा क्योंकि पुलिस ने पटना में लोकसभा की ओर पदयात्रा कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए जल प्रस्फुटन का इस्तेमाल किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast