Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने श्रीमद्भागवत कथा में की शिरकत, नागराजा मंदिर में किए दर्शन

Uttarakhand News: गणेश जोशी ने श्रीमद्भागवत कथा में की शिरकत, नागराजा मंदिर में किए दर्शन

Uttarakhand News: देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बसवालगांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण किया और व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक कपिल शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बसवालगांव स्थित नागराजा मंदिर में पहुंचकर नाग देवता के दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और यहां के मंदिर एवं धार्मिक स्थल हमारी समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।  इस अवसर पर प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय राणा, राकेश जावड़ी, गुमान सिंह राणा, मंगल सिंह राणा, गोविंद सिंह, रामप्यारी देवी, नीलम देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, 250 केंद्रों पर किसानों से सीधे खरीदा जाएगा मंडुवा

उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में पारम्परिक खेती को बढ़ावा देने तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) 1 अक्टूबर से प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर मिलेट्स की खरीद करेगा।

वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी और पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक

चीन के शंघाई में 22 से 27 सितम्बर, 2026 तक आयोजित 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखण्ड के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast