Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: रक्तदान दिवस पर CM धामी की खास अपील, बोले- रक्तदान कर किसी को दें जीवन का उपहार

Uttarakhand News: रक्तदान दिवस पर CM धामी की खास अपील, बोले- रक्तदान कर किसी को दें जीवन का उपहार

Uttarakhand News: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।

मुख्यमंत्री धामी ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि रक्तदान के जरिए किसी व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वस्थ एवं पात्र होने की स्थिति में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में इलाज के दौरान कई मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। नियमित और स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से सामान्यतः स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और शरीर दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से कर लेता है।

मुख्यमंत्री ने रक्तदान को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि एक व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस अभियान में सहभागिता करने का आह्वान किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले: किसानों को MSP का तोहफा, ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज पर लगी मुहर

Modi Cabinet Big Decision: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के साथ-साथ तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। इस बैठक की अध्यक्षथा पीएम मोदी ने की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार के द्वारा लिए गए फैसले को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया। इस बैठक में किसानों की बड़ी राहत दी गई हैं। बैठक में करीब 2.79 लाख करोड़ की तीन बड़े फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में योजनाओं की जमीनी हकीकत पर फोकस, मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति के साथ-साथ उनके जमीनी असर और आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी आकलन करने के निर्देश दिए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast