Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: मानसून की विदाई शुरू, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: मानसून की विदाई शुरू, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam 1 October 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून की वापसी की रेखा इस समय गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून की वापसी हो सकती है। इसके साथ ही गुजरात, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी मानसून विदा होने की संभावना है। हालांकि, मानसून की विदाई का मतलब यह नहीं है कि देश में बारिश पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कई राज्यों में अलग-अलग मौसम प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में 1 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना फिलहाल कम है। मानसून की वापसी के साथ आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम धीरे-धीरे और शुष्क हो सकता है। हालांकि, उत्तर हरियाणा के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर प्रदेश-बिहार के पास बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण का असर आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।

यूपी-बिहार में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी तेजी से आगे बढ़ रही है। अगले 2-3 दिनों में राज्य के बाकी हिस्सों से भी मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी में 30 सितंबर को कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में भी मानसून की वापसी शुरू हो गई है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। 3 से 6 अक्टूबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। झारखंड में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर में बारिश जारी

पूर्वोत्तर भारत में लो प्रेशर एरिया के कारण मौसम सक्रिय बना हुआ है। अरुणाचल प्रदेश में 3-4 अक्टूबर को कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है। 1 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुल मिलाकर, अक्टूबर की शुरुआत में देश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क होने लगेगा, लेकिन यूपी, बिहार, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रह सकता है।

Also read: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा...नारे लगा किया दर्द बयां, कहा- बेटा करे तो जवानी, बेटी करे तो मनमानी?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्राओं का फूटा गुस्सा...नारे लगा किया दर्द बयां, कहा- बेटा करे तो जवानी, बेटी करे तो मनमानी?

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के बाद छात्राओं का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया।

सुप्रीम कोर्ट का दिवाली पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, न पूर्ण प्रतिबंध न 24 घंटे की छूट; CPCB रिपोर्ट का है इंतजार

दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को संतुलित रास्ता अपनाने के संकेत दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने से दिवाली मनाने वाले लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं, लेकिन पूरे दिन पटाखे चलाने की अनुमति भी नहीं दी जा सकती।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast