Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: 'ऑपरेशन प्रहार' में दून पुलिस को बड़ी सफलता, दिल्ली का शातिर स्नैचर गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

Uttarakhand News: 'ऑपरेशन प्रहार' में दून पुलिस को बड़ी सफलता, दिल्ली का शातिर स्नैचर गिरफ्तार, छीनी गई चेन बरामद

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत देहरादून पुलिस ने चेन स्नेचिंग की एक वारदात का खुलासा करते हुए दिल्ली के एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून की रणनीति के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से छीनी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को बंजारावाला हनुमान एन्क्लेव निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भद्री गेस्ट हाउस के पास बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पटेलनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और पूर्व में स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों का सत्यापन किया गया। लगातार प्रयासों के बाद 29 जुलाई 2026 को पुलिस ने चन्द्रबनी रोड से आरोपी शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद अली (29 वर्ष) पुत्र मोहम्मद तस्लीम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के बुद्ध विहार इलाके में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से महिला से छीनी गई पीली धातु की चेन और घटना में इस्तेमाल की गई यामाहा मोटरसाइकिल (DL-85-DS-3538) बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और अपने एक साथी के साथ घूमने के लिए दिल्ली से देहरादून आया था। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने सुबह शहर में रेकी की और अपने साथी के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी अन्य वारदात की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि शहजाद अली कोई पहली बार अपराध करने वाला नहीं है। उसके खिलाफ दिल्ली में चोरी, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक मामलों के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: नकली दवाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन, गुरुग्राम FDA ने 70 लाख की नकली Mounjaro समेत सिंडिकेट का किया भंडाफोड़

Haryana News: नकली दवाओं के खिलाफ अभियान में हरियाणा देश के सबसे सक्रिय राज्यों में से एक बनकर उभरा है। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) हरियाणा ने नकली दवाओं के मामलों में कुल 16 गिरफ्तारियां की हैं। इनमें से सबसे अधिक 12 गिरफ्तारियां एफडीए गुरुग्राम की टीम ने की हैं, जिसने कई अंतरराज्यीय नकली दवा सिंडिकेटों का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 70 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की हैं और गैर-कानूनी परिसरों से 323 किस्म की एलोपैथिक दवाएं बरामद की हैं।

Haryana News: महेंद्रगढ़ के 39 गांवों को बड़ी सौगात, 284 करोड़ की जल परियोजनाओं को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं भवन और निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। जिला महेंद्रगढ़ के 39 गांवों और नांगल चौधरी शहर समूह में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 284.18 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल संवर्धन योजना को सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Haryana News: देश का स्पोर्ट्स पावर हाउस बना हरियाणा, CM नायब सिंह सैनी ने गिनाईं खेल उपलब्धियां

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में स्पोर्टस का पावरहाउस बन गया है। हमारे प्रदेश की आबादी केवल देश की कुल आबादी की 2 प्रतिशत है लेकिन जब भी ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों की बात होती है तो हरियाणा के सबसे अधिक खिलाड़ी मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast