Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: महेंद्रगढ़ के 39 गांवों को बड़ी सौगात, 284 करोड़ की जल परियोजनाओं को मंजूरी

Haryana News: महेंद्रगढ़ के 39 गांवों को बड़ी सौगात, 284 करोड़ की जल परियोजनाओं को मंजूरी

Haryana News: हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं भवन और निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर घर नल से शुद्ध जल पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। जिला महेंद्रगढ़ के 39 गांवों और नांगल चौधरी शहर समूह में स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 284.18 करोड़ रुपये की वृहद पेयजल संवर्धन योजना को सरकार ने तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मंत्री रणबीर गंगवा वीरवार को नारनौल में आमजन को संबोधित कर रहे थे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने बताया कि इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए कुल तीन पैकेज तैयार किए गए हैं‌। प्रथम पैकेज का कार्य 53.47 करोड़ रुपये की लागत से आवंटित कर दिया गया है और धरातल पर काम भी प्रारंभ हो चुका है। इस दूरगामी परियोजना के तहत सिरोही बहाली, मुसनोता तथा आसरावास में तीन नए स्वतंत्र जलघर (वाटर वर्क्स) निर्मित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नांगल दर्गू एवं नांगल चौधरी (मोहनपुर) के मौजूदा जलघरों के लिए कच्चे पानी की नई राइजिंग मेन लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के द्वितीय एवं तृतीय पैकेज की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसमें असरावास जलघर व राइजिंग मेन लाइन के लिए 30.69 करोड़ रुपये का दूसरा पैकेज तथा मुसनोता जलघर, नांगल दर्गू एवं नांगल चौधरी में दूसरे लिफ्टिंग स्टेशन के लिए 41.12 करोड़ रुपये का तीसरा पैकेज शामिल है।

जन स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग तथा निर्धारित 540 दिनों की समयावधि के भीतर संपूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के संकल्प पर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर के लिए लगभग 34 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से नई डिस्पोजल प्रणाली के निर्माण और बची हुई गलियों में नई सीवर लाइन बिछाने की परियोजना का खाका तैयार किया है। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 34,62,14,896 रुपये तय की गई है और इसे पूरा करने के लिए 365 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे शहरवासियों को सीवरेज की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, सरला यादव, सरोज बाला और कैलाशवती के अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते केदारनाथ यात्रा पर रोक, गौरीकुंड के पास रास्ता बंद

भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गौरीकुंड के पास का मार्ग अवरुद्ध हो जाने के बाद गुरुवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। वहीं, मुनकटिया के पास केदारनाथ राजमार्ग पर मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात बाधित हो गया।

राजस्थान से माथा टेककर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 7 वर्षीय मासूम समेत दादा की मौत

ऐलनाबाद-सिरसा रोड पर गांव पोहड़का कुटिया के नजदीक गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

नेपाल मैत्री बैठक एवं लखपति दीदी सम्मेलन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम, सीमा पार सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया

Uttrakhand News: भारत एवं नेपाल के मध्य सदियों पुराने "रोटी-बेटी के संबंधों" को और अधिक सशक्त बनाने तथा सीमांत क्षेत्रों की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान को नई दिशा देने के उद्देश्य से नेपाल के दार्चुला में भारत–नेपाल मैत्री बैठक एवं लखपति दीदी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast