Search KhabarFast

Press ESC to close

केजरीवाल ने पीएम मोदी को बनाया निशाना, बोले- चीन बना रहा सूरज और भारत सरकार बच्चों पर FIR करने में व्यस्त

केजरीवाल ने पीएम मोदी को बनाया निशाना, बोले- चीन बना रहा सूरज और भारत सरकार बच्चों पर FIR करने में व्यस्त

Arvind Kejriwal statement: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ चीन विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में बड़े प्रयोग कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत में सरकार छोटे-छोटे बच्चों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने में व्यस्त है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि चीन आर्टिफिशियल सूरज (Artificial Sun) बनाने की दिशा में काम कर रहा है, जिससे भविष्य में सूर्य जैसी ऊर्जा पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

AAP संयोजक ने की चीन की तारीफ

AAP संयोजक ने कहा कि चीन का यह प्रोजेक्ट न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक पर आधारित है और इसके जरिए ऊर्जा उत्पादन की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट साल 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में दूसरी तरफ सड़क, पुल और शहरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान शहरों में जलभराव हो जाता है और जगह-जगह कूड़े की समस्या दिखाई देती है।

मोदी सरकार पर लगाया आरोप 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दे रही है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार सांसद और विधायक खरीदने, पार्टियां तोड़ने और वोटों से जुड़े मामलों में लगी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री उन बच्चों पर एफआईआर करवा रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर उनका मजाक बनाया। केजरीवाल ने कहा कि भारत को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो दूरदर्शी सोच के साथ देश को आगे ले जाए और विज्ञान, तकनीक व विकास पर ध्यान दे।

केजरीवाल ने RSS को बनाया था निशाना

इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बयानों को लेकर हमला बोला था। उन्होंने दावा किया था कि दोनों नेताओं के बयानों में विरोधाभास है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि मोहन भागवत ज्यादा बच्चे पैदा करने की बात कर रहे हैं, जबकि रेखा गुप्ता की योजना में तीन से ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को लाभ नहीं मिलने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि इन बयानों से लोग भ्रमित हैं और दोनों नेताओं को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Also read: दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड', जमीन विवाद होंगे कम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड', जमीन विवाद होंगे कम

दिल्ली सरकार राजधानी की हर संपत्ति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार जल्द ही ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिसके तहत दिल्ली के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की हर जमीन और मकान को एक 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड' दिया जाएगा।

Kal Ka Mausam: 31 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, गुजरात-महाराष्ट्र में होगी झमाझम बारिश, यहां देखें दिल्ली-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्लों में मालसून का असर देखने को मिल रहा है। कहीं निचले इलाकों में जलभराव की खबरें सामने आ रही है। तो असम में भारी बारिश के आई बाढ़ ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बाढ़ की वजह से करीब 75 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast