Uttarakhand News: उत्तराखंड में जमीन फर्जीवाड़े के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि बड़े पैमाने पर कई जगह पर जमीन फर्जीवाड़े की शिकायतें आती हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन भी जगह पर लोगों की मेहनत की कमाई भू माफिया लूट रहे हैं और जमीन का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मामले में जानकारी दी है कि कई बार मामले उनके संज्ञान में आए हैं और ऐसे में जिलाधिकारी से लेकर पुलिस कप्तानों को इन मामलों में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आम आदमी की मेहनत की कमाई अगर कहीं भी भूमाफियाओं के द्वारा गबन किया जाएगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों और अन्य शिक्षण संस्थानों में आंकड़ों की हेराफेरी और बिना मान्यता के चल रही गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। सीएम धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आंकड़ों में हेरफेर और वित्तीय गड़बड़ियों को पूरी तरह रोककर व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए और शिक्षण संस्थानों को अपने निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप ही संचालित किया जाना चाहिए।