Search KhabarFast

Press ESC to close

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग के रवाना होते ही भारत को चीन का बड़ा संदेश, रिश्तों पर कही ये बात

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग के रवाना होते ही भारत को चीन का बड़ा संदेश, रिश्तों पर कही ये बात

BRICS Summit 2026: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके है। इसी बीच भारत के साथ रिश्तों के लेकर चीन की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। चीन ने कहा कि 'दोनों देशों को अपने मतभेदों को सही तरीके से संभालते हुए अच्छे पड़ोसी और दोस्त की तरह आगे बढ़ना चाहिए। जैसे ही चीन की तरफ से यह बयान जारी किया गया, वैसे ही सबका ध्यान इस और चला गया।

भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने ट्वीट किया कि चीन और भारत, राष्ट्रपति शी और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक की व्यवस्था कर रहे हैं। कज़ान और तियानजिन में हुई मुलाकातों के बाद, यह लगातार तीसरा साल होगा जब दोनों नेता एक-दूसरे से मिलेंगे। चीन, दोनों नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन पर अमल करने, द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नज़रिए से देखने, बातचीत बढ़ाने, सहयोग को मज़बूत करने, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने और अच्छे पड़ोसी व एक-दूसरे की सफलता में मददगार साझेदार के तौर पर दोस्ती निभाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा।"

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए जू फेइहोंग ने कहा कि चीन दोनों नेताओं की रणनीतिक सोच के मुताबिक भारत के साथ काम करेगा। उनका जोर इस बात पर रहा कि दोनों देश एक-दूसरे से संवाद बढ़ाएं। सहयोग के नए रास्ते तलाशें। साथ ही जो मतभेद हैं, उन्हें सही तरीके से संभाला जाए। सीधी भाषा में समझें तो चीन का संदेश है कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर असहमति हो सकती है, लेकिन इसकी वजह से बातचीत बंद नहीं होनी चाहिए. बीजिंग चाहता है कि रिश्तों को लंबे समय के नजरिए से देखा जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS Summit: पुतिन का पश्चिमी देशों पर किया बड़ा हमला, बोले- रूस पर लगाए गए 30 हजार से ज्यादा प्रतिबंध

BRICS Summit: राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम के नेताओं के सत्र को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रूस पर 30,000 से अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो दुनिया के अन्य सभी देशों पर लगाए गए कुल प्रतिबंधों की संख्या से दोगुने से भी अधिक हैं। उन्होंने वैश्विक आर्थिक दबाव और "भद्दी" प्रतिस्पर्धी रणनीति की निंदा की। साथ ही पुतिन ने पश्चिमी देशों पर व्यापार और राजनयिक दबाव को राज्य-स्तरीय हस्तक्षेप में बदलने का आरोप लगाया।

Delhi News: दिल्ली में आज कई रास्तों पर नो एंट्री, BRICS Summit को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कहां रहेगी पांबदी

Delhi News: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की वजह से दिल्ली पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मुताबिक, 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की वजह से कुछ बदलाव किए गए है। इसके तहत सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव और नियंत्रित आवागमन लागू रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और इस दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast